चंद्रयान- 2: फिर से खिलेंगे करोड़ों भारतवासियों के चेहरे, 14 दिनों में विक्रम लैंडर से संपर्क करेगा ISRO

नई दिल्ली: चंद्रयान 2 मिशन पर ISRO ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हर फेज के लिए सफलता का मानक निर्धारित था। अभी तक 90 से 95 प्रतिशत उद्देश्यों को पूरा किया जा चुका है और यह चांद से संबंधित जानकारी हासिल करने में सहायता करेगा। चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर चांद की सतह पर उतरने से 2 किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया था।

संपर्क टूटने के बाद मिशन चंद्रयान 2 को लेकर करोड़ों भारतवासियों के चेहरे पर मायूसी छा गई थी। वहीं, अब इसरो ने बताया है कि उम्मीदें अभी कायम हैं। इसरो ने अभी हिम्मत नहीं हारी है, वैज्ञानिकों के हौसले पूरी तरह से अब भी बुलंद हैं। इसरो प्रमुख के. सिवन ने मिशन चंद्रयान 2 को लेकर बताया है कि विक्रम लैंडर से दोबारा संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीयों के चेहरे पर छाई मायूसी के बीच इस तरह का प्रयास एक नई उम्मीद जगा रहा है। इसके साथ ही सिवन ने कहा कि वैज्ञानिक अब भी मिशन चंद्रयान 2 के कार्य में लगे हुए हैं।

प्रेस वालों के साथ बताचीत करते हुए इसरो चीफ के. सिवन ने कहा कि गगनयान सहित ISRO के सारे मिशन तय समय के मुताबिक पूरे किए जाएंगे। चंद्रयान-2 मिशन 95 फीसदी कामयाब रहा है। विक्रम से अलग हुआ ऑर्बिटर साड़े सात वर्ष तक चंद्रमा में सफलतापूर्वक काम कर सकता है। 

इस विकसित देश की अर्थव्यवस्था भी खा रही है हिचकोले, विकास दर एक दशक के निचले स्तर पर

आरएसएस की बैठक में राष्ट्रवाद पर हुई चर्चा, बढ़ते धर्मान्तरण पर भी रखे गए विचार

फेसबुक के 40 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर हुए लीक

Related News