IPL 2018 वीडियो : इन खिलाड़ियों पर रहेगा मुम्बई को दोबारा चैंपियन बनाने का जिम्मा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने अपने सफलतम 10 वर्ष पूर्ण कर लिए है, इस वर्ष आईपीएल अपने 11वें सीजन में कदम रखने जा रहा है. हर सीजन की तरह इस बार भी मुम्बई इंडियंस को आईपीएल ख़िताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. हमेशा की तरह इस बार भी मुम्बई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा ही करते हुए नजर आएंगे. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुम्बई इंडियंस ने अब तक खेले गए 10 सीजन में से तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. मुम्बई इंडियंस ने साल 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल ख़िताब जीता है. इस तरह तीन बार खिताब जीतकर मुम्बई आईपीएल की सबसे सफल टीम बन गई है.

इस बार आईपीएल के 11वें सीजन में कई खिलाड़ियों को टीम ने बाहर का रास्ता दिखाया है, तो कई खिलाड़ियों को मुम्बई इंडियंस ने अपनी टीम में जगह दी गई है. आइये जानते है इस बार मुम्बई इंडियंस को पुनः चैम्पियन बनाने का जिम्मा किन खिलाड़ियों पर रहेगा...

टीम- मुंबई इंडियंस (मौजूदा चैंपियन) कप्तान- रोहित शर्मा मुख्य कोच- महिला जयवर्धने 

13 खिलाड़ियों की सूची...

किरोन पोलार्ड – 5.40 करोड़              (ऑलराउंडर)   आदित्य तारे – 20 लाख                   (बल्लेबाज)  सौरभ तिवारी – 80 लाख                  (बल्लेबाज)  एविन लुईस – 3.80 करोड़                (बल्लेबाज)  सूर्यकुमार यादव – 3.20 करोड़          (बल्लेबाज)  जेपी ड्यूमिनी – 1 करोड़                  (बल्लेबाज)   क्रुणाल पांड्या – 8.8 करोड़               (ऑलराउंडर)   पैट कमिंस – 5.40 करोड़                 (गेंदबाज) अकिला धनंजय – 50 लाख              (गेंदबाज) ईशान किशन – 6.2 करोड़               (बल्लेबाज)   रोहित शर्मा – 15 करोड़                  (बल्लेबाज)   हार्दिक पांड्या – 11 करोड़               (ऑलराउंडर)   जसप्रीत बुमराह – 7 करोड़              (गेंदबाज)

IPL 2018 : आईपीएल शुरू होने से पहले ही RCB को लगा बड़ा झटका

IPL2018 के बेशुमार खर्चे, हर गेंद की कीमत 23 लाख

आईपीएल इतिहास में पहली बार नहीं होगा कोई भी विदेशी कप्तान!

Related News