सामने आए सोनम कपूर के बेबी शॉवर के फोटोज, धूम-धाम से मनाया जश्न

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्रेंसी को एन्जॉय कर रहीं हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपनी प्रेग्रेंसी की अनाउंसमेंट की थी और बीते दिनों ही उनको लंदन की सड़कों पर बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। अब इन सभी के बीच सोनम कपूर के बेबी शॉवर की रस्म पूरी हो चुकी है। जी दरअसल सोनम कपूर के बेबी शॉवर की फोटोज अब तेजी से वायरल हो रही है और इसे देखने के बाद आपको भी इस बात पर यकीन हो जायेगा कि समय काफी तेजी से भागता है। जी दरअसल एक्ट्रेस की गोद भराई की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो चुकी हैं और अब कभी भी खुशखबरी आ सकती है। आपको बता दें कि सोनम कपूर का बेबी शॉवर बिल्कुल किसी सपने के सच होने जैसा रहा।

अपनी जिंदगी के खास मौके पर सोनम कपूर ने पिंक कलर का आउटफिट कैरी किया था, जिसमें वो बेहद गॉर्जियस नजर आ रहीं थीं। इसी के साथ बेबी शॉवर को दिलचस्प बनाने के लिये आर्टिस्ट लियो कल्याण को भी बुलाया गया था, जिन्होंने लाइव परफॉर्मेंस देकर वहां मौजूद हर गेस्ट को खूब एंटरटेन किया। आप देख सकते हैं लियो कल्याण ने इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर के साथ फोटोज भी शेयर की है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो भी शेयर किया है। लियो कल्याण लिखते हैं, 'बॉलीवुड में एक स्पाइस गर्ल। मैंने अभी-अभी सोनम कपूर की गोद भराई में परफॉर्म किया है कि जीवन क्या है?'।

आपको बता दें कि बेबी शॉवर की इनसाइड फोटोज में सोनम कपूर का हंसता हुआ चेहरा देख कर पता चल रहा है कि वो अपने बेबी के लिये कितनी एक्साइटेड और खुश हैं। जी दरअसल बेबी शॉवर के मौके पर सोनम कपूर के साथ उनकी बहन रिया कपूर भी मौजूद थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इनसाइड फोटोज भी शेयर की हैं जो बेहतरीन है।

मशहूर साहित्यकार गोपी चंद नारंग का निधन

‘सेव सॉयल मूवमेंट’ में अध्यात्म गुरू के साथ नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा

बेटी संग जंगल सफारी पर निकली रवीना

Related News