महंगाई का झटका! जानिए क्या है दाल, फल और सब्जियों के हाल

इंदौर: महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है वही आपको बताते है इंदौर मंडी का ताजा और सटीक भाव... यहां प्रतिदिन बाजार के हिसाब से कीमतों में हुए उतार चढ़ाव होते है। इंदौर मंडी संभाग की प्रमुख मंडियों में से एक है तथा आज के मंडी भाव की बात करें तो अनाज और सब्जियों की कीमतों में निरंतर परिवर्तन हो रहा है। उड़द के दाम में गिरावट देखने को मिली है। मूंग की कीमतें बढ़ गई हैं। सोयाबीन की कीमतें पिछले दिनों के मुकाबले तेज हुई हैं। गेहूं की कीमतें भी बढ़ी हुई हैं। डॉलर चना की कीमतों में जबरदस्त गिरावट हुई है तथा देसी चना के भाव बीते दिन के मुकाबले बढ़ गए हैं। मसूर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं आया है। तुअर की कीमतों में बढ़ोत्तरी दिखाई दी है। सब्जियों की कीमतें निरंतर आसमान छू रही हैं।

वही सब्जियों की कीमतें देखेतो इस वक़्त सबसे अधिक उछाल टमाटर की कीमतों में नजर आ रहा है। गर्मी और बारिश के चलते टमाटर के भाव में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। सिर्फ इंदौर मंडी ही नहीं देश की सभी मंडियों में टमाटर का भाव हाई है। सबसे कम भाव की बात करें तो ये 800 रुपए क्विंटल है और उच्च कीमत 5000 रुपए क्विंटल है। खेरची व्यापारी 100 रुपए किलो तक टमाटर बेच रहे हैं। वहीं थोक में ये कीमत 70 से 80 रुपए है। बढ़े हुए भाव की वजह से कुछ खेरची विक्रेताओं ने तो टमाटर रखना ही बंद कर दिया है। हरी मिर्च भी 70 से 100 रुपए किलो बिक रही है। भिंडी की कीमतें 90 रुपए पर पहुंच गई है। अदरक 270 से 300 रुपए किलो बेचा जा रहा है। बैंगन की कीमतें 60 रुपए किलो है तथा लौकी 40 से 50 रुपए में बिक रही है। गिलकी की कीमतें तो 100 रुपए तक पहुंच गई हैं। इसके अतिरिक्त यहां आपको दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों सहित अन्य अनाजों और सब्जी की कीमतें मिलेगी।

यहां देखें MP मंडी भाव:- अनाज भाव सोयाबीन- 1360 से 5025 गेहूं- 2070 से 2816 गेहूं सुजाता- 2100 मक्का- 1967 डॉलर चना- 1105 से 14250 देसी चना- 2600 से 5510 चना कांटा- 4300 से 6466 मसूर- 4450 मूंग- 2730 से 8080 मूंग एवरेज- 1900 से 6200 तुअर- 8475 तुअर सफेद महाराष्ट्र- 6450 से 6965 तुअर कर्नाटक- 4870 से 7550 निमाड़ी तुअर- 4150 से 7250 सरसों- 2550 से 5935 सरसों निमाड़ी- 3800 से 5060 उड़द बोल्ड- 2100 उड़द मीडियम- 2000 हलका उड़द- 1800 से 2000 सब्जी भाव सेब- 2000 से 8000 केला- 600 से 1600 टमाटर- 3200 से 7200 कद्दू- 600 से 1200 खीरा- 800 से 1600 भिंडी- 1500 से 3000 पालक – 800 से 1500 करेला- 2000 से 4000 लौकी- 2000 से 4000 बेंगन- 600 से 1200 फुल गोभी- 1500 से 3000 अदरक- 3000 से 8500 हरी मिर्च- 2000 से 7000 पत्ता गोभी- 600 से 1500 सहजन- 1500 से 3500 धनिया- 3000 से 6000 शिमला मिर्च- 2000 से 4000 टेंसी– 800 से 2000 प्याज भाव एक्स्ट्रा सुपर प्याज- 1500 सुपर प्याज- 1100 से 1400 एवरेज प्याज- 700 से 1000 आलू भाव एक्स्ट्रा सुपर आलू- 1300 से 1700 गुल्ला आलू- 800 से 1200 ज्योति आलू- 1300 से 1700 चिप्सोना आलू- 1000 से 1500 छांटन आलू- 300 से 700 लहसुन भाव एक्स्ट्रा सुपर लहसुन- 8500 से 9500 सुपर लहसुन- 7000 से 8000 एवरेज लहसुन- 5500 से 7000 मीडियम लहसुन- 3000 से 5000 हलकी लहसुन- 1000 से 3500

महादेव के इस मंदिर मे नही है नंदी, 3D फिल्म के सीन जैसा है दृश्य

'कल चाची से मिलने गया था तो..', शरद पवार से मुलाकात को लेकर पहली बार अजित ने तोड़ी चुप्पी

'बड़ी बात क्या? जो सम्मान शाहरुख़ और थरूर को मिला, वही तो पीएम मोदी को मिला..', कांग्रेस-AAP के दावों में कितनी सच्चाई ?

Related News