'उद्योगपतियों ने खरीद लिया है एमपी और यूपी का पूरा गेंहू, अब बढ़ेंगी कीमतें...', अखिलेश यादव का दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद अब अखिलेश यादव की नजर अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर लग गई है और उन्होंने इसके लिए अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। मैनपुरी पहुंचे सपा प्रमुख ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को हार से हतोत्साहित न होने की अपील की। उन्होंने कहा कि, उन्हें साढ़े तीन लाख वोट और ज्यादा मिलते तो सपा की सरकार बन जाती। भाजपा के लोगों ने सरकार छीन ली है।

अखिलेश ने कहा कि जनता अब 2024 और 2027 की प्रतीक्षा कर रही है। सपा प्रमुख ने प्रदेश में बढ़ रही महंगाई पर योगी सरकार को जमकर निशाने पर लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। सरकार के खरीद केंद्रों से ज्यादा बाजार में किसानों को कीमत मिल रही है। अखिलेश यादव ने दावा किया है कि पूरे देश और विशेष रूप से यूपी और एमपी का पूरा गेहूं बड़े उद्योगपतियों ने खरीद लिया है। एक महीने में अब राज्य में गेहूं के आटा की कीमतें बढ़ जाएंगी। 

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बाबा रामदेव, अडानी जैसे चार लोगों ने किसानों का गेहूं खरीद लिया। सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों को सरकार सही दाम नहीं दे रही है। बाजार में किसानों को अच्छा भाव मिल रहा है। कुछ लोग गेहूं को खरीदकर पैकेट बंद आटा महंगा करके बेचेंगे। जिसका प्रभाव गरीब लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, सीमेंट, सरिया महंगे हो गए। घरों में खाली सिलेंडर रखे हुए हैं। देश की कुल आबादी पर जितनी धन दौलत है, उतनी तो देश के चार-पांच लोगों के पास हो गई है। 

कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को केजरीवाल सरकार ने दी 1-1 करोड़ की आर्थिक मदद

'कांग्रेस एक पागलखाना, जिसमे मन्दबुद्धी लोगों की कमी नहीं..', भाजपा विधायक का विवादित बयान

'दीवारों पर दरार आ चुकी हैं...', दलित स्मारकों की स्थिति को लेकर सीएम योगी को मायावती ने लिखा पत्र

Related News