भारतीय नौसेना ने की चीन की संकटग्रस्त नाव की मदद

नई दिल्ली। बीच समुद्र में बिजली और अन्य आवश्यक तत्व समाप्त हो जाने पर संकट से घिरी चीन की एक नौका की मदद भारत के एक नौसेनिक पोत ने की। जी हां अदन की खाड़ी में जलदस्यु रोधी गश्त करने वाले आइ्रएनएस तेग को सलालाह के पास लगभग 400 मिलोमीटर दक्षिण पश्चिम में एक नाव मेें सवार चालकों और अन्य लोगों द्वारा मदद करने की आवाजें आईं।

इसके बाद नौका में विद्युत सेवा बाधित हो जाने पर पोत में सवार लोगों ने इस नौका में सवारों की सहायता की। नौसेनिकों ने आईएनएस तेग के माध्यम से नौका को 10 दिन के लिए राशन और पेयजल उपलब्ध करवाया। भारत द्वारा चीनी नौका की मदद किए जाने को अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव के तौर पर देखा जा रहा है।

कही तिरंगा पूछ ना बैठे, किसको तू सुना रहा है

बर्फ में बनी रखवालोें की समाधि, हिमस्खलन से 15 जवान शहीद

दिल्ली में मिली मोर्टार शेल, NSG को बुलाया

 

 

Related News