बर्फ में बनी रखवालोें की समाधि, हिमस्खलन से 15 जवान शहीद
बर्फ में बनी रखवालोें की समाधि, हिमस्खलन से 15 जवान शहीद
Share:

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के गुरेज में सुरक्षा बल के जवानोें को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर हुई बर्फ बारी के कारण हर ओर केवल बर्फ ही नज़र आ रही है। ऐसे मेें हिमस्खलन होने के कारण जवानों के शहीद होने का आंकड़ा 15 पर पहुंच गया। 26 जनवरी के ही दिन हिमस्खलन और इस तरह की आपदा से करीब 4 जवान शहीद हो गए।

यहां पर बर्फीले तूफान का भी खतरा बना हुआ रहता है। जवानों को यहां पर अधिक सर्दी के ही साथ ब्लड प्रेशर और अधिक उंचाई पर सांस लेने में परेशानी की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। मिली जानकारी के अनुसार गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन होने से कुछ जवान बर्फ में ही दब गए थे। ऐसे में जवानों को तलाशा गया।

जब जवानों के बर्फ में दबे होने की जानकारी मिली तो रेस्क्यु आॅपरेशन चलाया गया और करीब 7 जवानों के शव निकाले गए। हालांकि एक जेसीओ और 6 जवान बचाए गए। हिमस्खलन के दौरान सेना का निगरानी वाहन भी नहीं मिला जिसकी तलाश की गई। गौरतलब है कि गुरूवार की घटना के पूर्व गांदरबल में सोनमर्गग् में हिमस्खलन हो गया था।

हिमस्खलन होने के कारण सेना के मेजर शहीद हो गए थे। हालात ये हैं कि कुपवाड़ा में भी बर्फबारी हो रही है। यहां पर तुलेल में बर्फीला तूफान चला और करीब 4 लोग तूफान में दबकर मर गए। हालात ये हैं कि राज्य के कई क्षेत्रों में तूफान और हिमस्खलन से हालात बेहाल हो गए हैं अधिकतर सेना के अधिकारी और जवान इसकी चपेट में आ रहे हैं।

घाटी में फिर बसेंगे कश्मीरी पंडित, सरकार ने की 1 हजार एकड़ जमीन की पहचान

सुरक्षा बल ने मार गिराए 2 आतंकी

भारत में ड्रग्स की तस्करी में लगा पाकिस्तान

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -