आंतकवादी के चुंगल में फंसे डॉक्टर लौटे भारत, पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार

आतंकियों के बड़े समूह आईएसआईएस ने दो साल पहले भारतीय डॉक्टर राममूर्ति का अपहरण कर लिया था, लेकिन अब डॉक्टर राममूर्ति सुरक्षित है। अब उन्हें भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सहायता से वापस ले आया गया है। 

मीडिया से वार्तालाप करते हुए  राममूर्ति ने बताया कि पहले उन्होंने मुझे सिरटे भेजा। बाद में उन्होंने मेरी मेडिकल नॉलेज का इस्तेमाल करना चाहा। वे मुझसे अपने लोगो का इलाज करवाना चाहते थे। लेकिन जब मैं ऐसा करने से मना करता था तो मुझे मारने की धमकी दी जाती थी। साथ ही  डॉक्टर ने अपनी कलाई भी दिखाई जिस पर आईएस वालों ने गोली मार दी थी। उनके हाथ में अभी भी गोली फंसी हुई है।

मीडिया से बात करने के दौरान डॉक्टर ने पीएम मोदी, NSA और बाकी सभी मंत्रालायों का आभार व्यक्त किया जिनकी मदद से वह वापस आ पाए। उनके साथ जो हुआ उसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे। डॉक्टर ने बताया कि आतंकियों ने कई बार उन्हें सर्जरी और ऑपरेशन करवाने के लिए डराया-धमकाया लेकिन उन्होंने आंतवादियों की सहायता करने से इंकार कर दिया। 

 

सैनिकों को मारने आया ISIS आतंकी, लेकिन खुद को ही उड़ा लिया बम से

हिमाचल में नज़र आया आईएसआईएस कमिंग सून का पोस्टर, नेपाल तक धमाके करने की धमकी

 

 

 

Related News