बीसीसीआई ने जारी की प्लस ए ग्रेड लिस्ट, इन खिलाडियों को मिला मौका

नई दिल्ली : विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन और गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बीसीसीआई ने बड़ा झटका देते हुए प्लस ए ग्रेड से बाहर कर दिया है। खिलाड़ियों के लिए गुरूवार को जारी नए केंद्रीय अनुबंध में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ए ग्रेड में शामिल किया गया है। खलील अहमद और हनुमा बिहारी को ग्रेड सी में शामिल किया गया है। कुल 25 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध में रखा गया है। 

धोनी के फार्म हाउस पर टीम इंडिया की डिनर पार्टी, विराट कोहली ने शेयर की तस्वीर

इन खिलाड़ियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरली विजय, अक्षर पटेल, करुण नायर, जंयत यादव और पार्थिव पटेल को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। वही यदि महिलाओं के केंद्रीय अनुबंध की बात जाय तो ए ग्रेड (50 लाख रुपये) में चार खिलाड़ियों मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को रखा गया है। ग्रेड बी (30 लाख रुपये) में पांच खिलाड़ियों एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को रखा गया है।

कल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगी भारतीय महिला टीम

इस तरह है ग्रेड 

ग्रेड ए प्लस : सात करोड़ :  कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह।  ग्रेड ए : पांच करोड़ : आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एसमएस धोनी, धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, पंत।  ग्रेड बी :  तीन करोड़ : लोकेश राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या।  ग्रेड सी : एक करोड़ : केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद और ऋद्धिमान साहा। 

धोनी पवेलियन का उद्घाटन नहीं करेंगे माही, बताया ये कारण

IND vs AUS : अपने तीसरे मुकाबले के लिए रांची पहुंची दोनों टीमें

चैम्पियंस लीग : बोरूसिया डॉर्टमंड को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंची टॉटेनहैम हॉटस्पर

Related News