आज भारत को मिलेगा दूसरा VVIP विमान 'बोइंग 777'

नई दिल्ली: देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की यात्राओं को और अधिक सुरक्षित करने के लिए आज भारत को दूसरा बोइंग 777 एयरक्राफ्ट (Boeing 777 Aircraft) प्राप्त होगा। अमेरिका आज भारत को दूसरा VVIP बोइंग 777 एयरक्राफ्ट सौंपेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन जैसी क्षमताओं से लैस इस प्लेन में कई किस्म की खूबिया हैं। इस विमान की विशेषता ये है कि इस पर किसी भी मिसाइल का असर नहीं होता है।

खास तकनीक से लैस इन विमानों के लिए भारत ने 2018 में बोईंग कंपनी के साथ सौदा किया था। विमानों को कस्टमाइज करने का कार्य अमेरिका में किया गया। इसमें सुरक्षा जरूरतों के हिसाब से परिवर्तन किया गया। ये एयर क्राफ़्ट 17 घंटे तक लगातार बगैर रीफ्यूल के उड़ सकता है। ये विमान एक पूरी तरह से उड़ते हुए कमांड सेंटर के जैसे कार्य करने में सक्षम है, चूंकि ये एक उन्नत और सुरक्षित कम्यूनिकेशन सिस्टम से लैस हैं, जिसमें हैक या टैप किए बगैर, ऑडियो और वीडियो कम्यूनिकेशन की सुविधा दी गई है, बिल्कुल वैसी ही, जैसे अमेरिकी एयर फोर्स वन में है।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम की यात्रा के लिए खास तौर पर निर्मित पहला बी777 विमान एक अक्टूबर को अमेरिका से भारत आया था। विमान को जुलाई में ही विमान निर्माता कंपनी बोइंग द्वारा एअर इंडिया को सौंपा जाना था, किन्तु भारत पहुंचने में इसे दो दफा देरी हुई है।

टेक महिंद्रा ने दी एक मजबूत Q2 परिणाम की सूचना

एनटीपीसी बाय-बैक के लिए सेबी ने दी छूट

लगातार चौथे सप्ताह सोने में बढ़त, चांदी में गिरावट

Related News