भारत में फिर मिले 4 लाख के करीब नए कोरोना केस, इस दौरान 3,684 की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप कितनी रफ़्तार से फ़ैल रहा है, इसका अंदाजा लगाना है तो इन ताजा आंकड़ों को देख सकते हैं। शनिवार को विश्व के टॉप-50 संक्रमित देशों में मिलाकर 3.91 लाख लोग नए मरीज पाए गए, जबकि अकेले भारत में 3 लाख 92 हजार 459 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मतलब 50 देशों के टोटल केस से भी एक हजार अधिक मरीज भारत में मिले।

बीते 24 घंटे में 2 राहत की खबरें भी आईं। पहली ये कि शु्क्रवार के मुकाबले शनिवार को संक्रमितों की तादाद में 9555 की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 4 लाख 2 हजार 14 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो शनिवार को कम होकर 3 लाख 92 हजार 459 पर पहुंच गया। दूसरी तरफ बीते 24 घंटे में विश्व में सबसे अधिक मौतें भारत में हुई हैं। यहां 3,684 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ब्राजील में मरने वालों की तादाद 2,278 रही। तीसरे नंबर पर अमेरिका रहा। यहां शनिवार को 661 लोगों ने जान गंवाई।

शनिवार का दिन रिकवरी के मामले में बेहद अच्छा रहा। पहली बार एक दिन के अंदर 3 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हुए। इस दौरान रिकवर होने वालों की तादाद 3 लाख 8 हजार 522 रही। अब तक विश्व के किसी देश में एक साथ इतने मरीज रिकवर नहीं हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार 2.99 लाख लोग रिकवर भी हुए थे।

कोरोना के बीच SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दी बड़ी राहत, मिलेगी ये सुविधा

सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में एक सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन

कोरोना महामारी के बीच मोदी सरकार को बड़ी राहत, रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा GST कलेक्शन

 

Related News