करोड़ों के आसामी निकले सरकारी अफसर

बेंगलुरू : आयकर विभाग ने कर्नाटक के दो ऐसे सरकारी अफसरों के ठिकानों पर छापा मारा है, जिन्होंने सरकारी नौकरी का बेजा फायदा उठाते हुये करोड़ों की बेनामी संपत्ति बना ली थी। विभागीय अधिकारियों ने दो ठेकेदारों को भी निशाना बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों के यहां से 152 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है।

बताया गया है कि आयकर विभाग को यह जानकारी मिली थी कि एससी जयचंद्र और टीएन चिक्कारायप्पा नामक सरकारी अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति एकत्र की है। इसके बाद विभागीय टीम ने दोनों अधिकारियों के ठिकानों पर छापा मारा और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया।

बताया जाता है कि इन अधिकारियों ने न केवल कई महंगे मकानों को खरीदा है वहीं सोना और चांदी के जेवर भी किलो में मिले है। इसके अलावा कई कारें और बैंक अकाउंट में लाखों जमा अलग किये हुये थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार छापे में अधिकारियों को नये नोटों के रूप में पांच करोड़ से अधिक की नकदी मिली है।

बेनामी संपत्ति पकड़ाने पर होगी 5 साल तक की जेल

Related News