बादशाह संग जमकर नाची नोरा फतेही, वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

दुबई के अबू धाबी में आईफा 2023 का बेहतरीन जश्न मनाया गया। बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। नोरा फतेही ने ‘साकी साकी’ गाने पर बेहतरीन डांस किया। आईफा अवॉर्ड्स में मस्ती और मज़ाक के बीच स्टार्स ने दिल खोलकर डांस किया। 

इससे पहले नोरा का एक वीडियो सामने आया था जिसमे रेड ऑउटफिट में नोरा फतेही ने साकी-साकी गाने पर डांस किया। नोरा की सेंसेशनल अदाओं एवं फायर डांस परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया। बीट पर लहराते हुए नोरा ने अपने कर्वी फिगर को भी खूब फ्लॉन्ट किया। रेड ऑउटफिट में नोरा किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रहीं। नोरा के डांस पर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

आईफा अवॉर्ड समारोह में हमेशा जमकर मस्ती और मज़ाक होता है। अवॉर्ड शो में मस्ती उस समय और बढ़ गई जब स्टेज पर नोरा ने ‘द क्विक स्टाइल ग्रुप’ के साथ काला चश्मा पर डांस किया। बाद में रैपर सिंगर बादशाह ने इन्हें ज्वाइन किया और समा बांध दिया। बादशाह के गानों पर सभी ने खूब मस्ती की। स्टार्स की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने आईफा की शाम को बेहद रंगीन बना दिया। आईफा में सलमान खान ने लुंगी पहनकर डांस किया तो नहीं वरुण धवन एवं ऋतिक रोशन ने भी अपने डांस से सभी को दीवाना बना दिया।

भांजे-भांजी संग जबरदस्त अंदाज में नजर आए सलमान खान, वीडियो पर फैंस ने बरसाया प्यार

वीर सावरकर की जयंती पर एक्टर राम चरण ने किया फिल्म का ऐलान, स्वतंत्रता सेनानियों पर होगी आधारित

'बॉलीवुड में लिंग के आधार पर होता है भेदभाव', अदा शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल

Related News