भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनाव से पहले एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने नरसिंहपुर की जनसभा में ऐलान किया है कि राज्य में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो वो खाना पकानेवाले गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपए कर देंगे। रसोई गैस का एक सिलेंडर इन दिनों तकरीबन 1200 रूपये का मिल रहा है। अपनी सभा में कमल नाथ ने स्वयं लोगों से ही पूछ लिया कि उन्हें सिलेंडर कितने में चाहिए। इसपर लोगों की भीड़ से आवाज़ आई पांच सौ रूपये की। आमलोगों की ओर से मांग आते ही कमल नाथ ने भी कह दिया कि मैं नरसिंहपुर की पावन भूमि से यह घोषणा करता हूं कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर पांच सौ रुपए में सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कमल नाथ ने राज्य की महिलाओं को लेकर भी कई ऐलान किए। पीसीसी चीफ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर कांग्रेस प्रत्येक वर्ग की महिलाओं के खाते में प्रति माह 1500 रुपए देगी। इस ऐलान को लेकर कांग्रेस पार्टी पूर्व में भी चर्चा कर चुकी है। बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई थी। जिसमें राज्य की महिलाओं के खाते में प्रतिमाह वेतन भुगतान को लेकर फैसला किया गया था। आज स्वयं कमल नाथ ने सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस की इस योजना का ऐलान कर दिया है। वही इससे पहले कमल नाथ ने नरसिंहपुर में प्रेस से चर्चा की। प्रेस वार्ता के चलते कमल नाथ ने सीएम शिवराज चौहान पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कमल नाथ ने कहा कि नरसिंहपुर एक कृषि प्रधान ज़िला है मगर इसके बावजूद यहां किसानों को बीज सस्ती दरों में उपलब्ध नहीं हो रहे हैं तथा किसान अपनी फसल का उचित मूल्य हासिल करने के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। इसके पहले शिवराज सरकार ने महिलाओं के खाते में एक एक हजार रूपये प्रति महीने देने का ऐलान किया था। भारतीय सेना उत्तर में पाकिस्तान से लड़ रही होगी, हम दक्षिण से भारत पर कब्जा करेंगे ! इस्लामी राष्ट्र का खतरनाक प्लान फिर सोशल मीडिया पर लीक हुआ MP बोर्ड परीक्षा का पेपर, मचा हड़कंप 19 वर्षीय लड़की ने किया नाबालिग लड़के का बलात्कार, अब कोर्ट ने सुनाई दी ये सजा