पति करता था प्रताड़ित तो याद आया पुराना प्यार, गर्लफ्रेंड के साथ भाग गई पत्नी

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिलें से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ आ रही है यहाँ सरायढेला में पुलिस ने एक लेस्बियन कपल को पकड़ा है। इनमें से एक लड़की शादीशुदा है तथा कुछ दिन पहले अपने पति को छोड़कर भाग गई थी। लड़की की शादी जमुई में हुई थी। लड़की के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी तत्पश्चात, जमुई पुलिस उसकी तलाश में धनबाद पहुंची। जमुई पुलिस ने कहा कि लगभग 24 वर्षीय यह विवाहित लड़की पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ भाग कर धनबाद आ गई थी। पुलिस ने दोनों को मेडिकल करवाया। अदालत के आदेश पर पुलिस उन्हें लेकर जमुई चली गई। 

पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों में पहले से ही समलैंगिंक संबंध था। इनमें से एक लड़की की शादी लगभग 3 महीने पहले जमुई के युवक से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति उसे प्रताड़ित करता था। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पति की रोज-रोज की प्रताड़ना के कारण उसे अपने पुराने प्यार की याद आने लगी। एक दिन जब बाजार में वह अपनी प्रेमिका से मिली थी उसके साथ ही भाग गई। विवाहिता एवं उसकी प्रेमिका धनबाद के जोड़ापोखर में पड़ोसी रह चुकी हैं। 

शादीशुदा लड़की के ससुराल वालों ने दोनों के गायब होने की तहरीर जमुई थाने में दर्ज कराई थी। विवाहिता ने बताया कि उसने कई बार अपने मायके वालों से कहा कि पति प्रताड़ित करता है। बात-बात पर मारपीट करता है मगर किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। एक दिन वह पति से बाजार जाने की बात कहकर निकली तथा भाग गई। अपनी प्रेमिका के साथ कुछ दिन जमशेदपुर स्थित महिला रिश्तेदार के घर रही। तत्पश्चात, दोनों धनबाद आईं तथा पकड़े जाने तक वहीं रह रही थीं। 

आदिपुरुष के डायलॉग पर आई पंडित धीरेंद्र शास्त्री की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

नीतीश कैबिनेट की बैठक में इन 25 फैसलों पर लगी मुहर

राम की पैड़ी में लड़की ने फैलाई अश्लीलता, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

Related News