घर में कैद कर महिला से मारपीट करता था पति

जबलपुर। मूल रूप से झारखंड की रहने वाली एक युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। युवती की शादी जबलपुर के रहने वाले आशीष जैन से 2020 में हुई थी। मामले की जानकारी के मुताबिक़ महिला के पति ने उसे तकरीबन 15 दिनों तक घर में कैद रखा और मारपीट भी की। इस मामले में महिला के पति सहित उसके सास,ससुर और ननन्द भी शामिल है। 

महिला बड़ी जद्दोजहद के बाद इन सभी से पीछा छुड़वाकर एसपी ऑफिस पहुंची और वह पहुंच कर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शादी के बाद उसके पति ने उसके पास के सारे पैसे हड़प लिए, और फिर कार की मांग करने लगा। उसकी यह मांग पूरी न होने पर अपने माँ,पिता और बहन के साथ मिल कर महिला से रोज मारपीट करने लगा। वहीं, महिला को जान से मारने की धमकी भी देता था। 

महिला ने यह भी बताया की, उसके पति की पहले 2 और शादिया हो चुकी है। और वह खुद बताता है कि, वह लड़कियों का व्यापार करता है। शिकायत में महिला ने कहा, घर में कैद कर रोज मारपीट की जाती है, साथ ही अलमारी में रखे सारे कपडे भी जला दिए है, और अब घर से भगाया जा रहा है। महिला कहती है कि, उसे उसके पति के साथ ही रहना है। जिसके चलते, महिला के पति सहित पुरे परिवार को परामर्श केंद्र बुलाकर समझाईश देने का आश्वासन दिया है।

'1 लाख नौकरियां से लेकर लाडली लक्ष्मी योजना तक...' MP के बजट में हुए ये बड़े ऐलान

लम्बे समय से चल रहा विवाद हुआ ख़त्म अब एयरपोर्ट से महज 3 मिनिट की दुरी पर बनेगा मेट्रो स्टेशन

कर्ज लेनदार ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

Related News