इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे ऋतिक रोशन, खास है वजह

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का कल जन्मदिन है हालाँकि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाने वाले हैं। जी दरअसल ऋतिक रोशन के बर्थडे सेलिब्रेशन पर बढ़ते कोविड का साया बढ़ चुका है। इसी के चलते ऋतिक रोशन ने अपना जन्मदिन मनाने का प्लान केंसल कर दिया है। ऋतिक रोशन हर बार काफी धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया करते थे हालाँकि इस बार ऐसा नहीं होगा। इस समय मुंबई में लगभग लॉकडाउन वाली स्थिति होने वाली है। इसी के चलते ऋतिक बर्थडे मनाना ठीक नहीं समझ रहे हैं।

एक मशहूर वेबसाइट के तहत मिली जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन से जुड़े सूत्र ने बताया कि, ''ऋतिक इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। कोविड का काफी ज्यादा खतरा है और राज्य में पहले ही पार्शल लॉकडाउन लगा हुआ है और इसलिए एक्टर का सेलिब्रेट करने का प्लान नहीं है।'' केवल यही नहीं बल्कि ऋतिक रोशनल की पूरी बिल्डिंग ही क्वारंटाइन है क्योंकि नाडियाडवाला की फैमिली पॉजिटिव है। आप सभी को बता दें कि इस समय ऋतिक क्वांरटाइन बिल्डिंग में रह रहे हैं और वो छोटा मोटा फंक्शन भी नहीं करने वाले हैं।

आपको बता दें कि ऋतिक और उनका परिवार केवल आपस में कुछ छोटा सेलिब्रेट कर सकते हैं और वह हमेशा एक जिम्मेदार नागरिक रहे हैं और इस मुश्किल वक्त में कोविड के ज्यादा खतरे को देखते हुए उन्होंने फैंस से भी ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने को कहा है। सामने आने वाली खबर के मुताबिक ऋतिक जन्मदिन से एक दिन पहले एक बड़ी अनाउंसमेंट कर सकते हैं। बस इसी को लेकर उनके फैंस उत्साहित हैं।

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाएगा 'वीर बाल दिवस'

जल्द 'कैथी' की हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगे अजय देवगन

जनता को अखिलेश का वादा- 'सरकार बनी तो युवाओं को फिर से देंगे लैपटॉप...'

Related News