राजन ने किया टाटा को बाॅय-बाॅय

मुंबई :  टाटा संस के एच आर प्रमुख एनएस राजन ने कंपनी से बिदाई ले ली है। राजन की नियुक्ति सायरस मिस्त्री ने की थी। मिस्त्री को कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अध्यक्ष पद से हटा दिया था। राजन मिस्त्री के खास व्यक्ति माने जाते थे, लेकिन उन्होंने सायरस के कंपनी से जाने के बाद काम करना उचित नहीं समझा और त्याग पत्र दे दिया।

इधर जानकारी मिली है कि कंपनी बोर्ड के मौजूदा अंतरिम अध्यक्ष रतन टाटा और उनके सलाहकारों ने ग्रुप एक्जिक्युटिव काउंसिल को भी भंग कर दिया है। काउंसिल को सायरस मिस्त्री ने गठित किया था और इसमें राजन भी प्रमुख रूप से शामिल किये गये थे। हालांकि यह भी जानकारी सामने आई है कि राजन ने जितनी भी एचआर नीतियां बनाई थी, उन्हें यथावत रखने का निर्णय मौजूदा अध्यक्ष टाटा ने लिया है।

बता दें कि राजन अपने क्षेत्र में काफी माहिर है और मिस्त्री के कहने पर उन्होंने 2013 के दौरान टाटा संस का दामन थामा था। गौरतलब है कि मिस्त्री अध्यक्ष पद से हटने के बाद से ही रतन टाटा पर आरोप लगा रहे है।

अचानक हटाने से शाॅक्ड हैं मिस्त्री

Related News