World Snake Day : सांप से जुड़ीं ये बातें खड़े कर देगी आपके रोंगटे, जानिए क्यों मनाते हैं सर्प दिवस ?

भारत में हर साल नाग पंचमी जैसा बड़ा त्यौहार सभी लोग मनाते हैं, वहीं पूरी दुनिया में भी नाग को एक विशेष दिन समर्पित है। हर साल 16 जुलाई को विश्व सर्प या नाग दिवस मनाया जाता है। कई लोग सांप से डरते हैं, तो कई लोग इनके प्रति प्रेम दिखाते हैं। लोगों को सर्प के प्रति जागरूक करने और इनकी रक्षा करने के लिए हर साल 16 जुलाई का दिन विश्व नाग दिवस के रूप में मनाया जाता है । तो आइए जानते है आज इस ख़ास मौके पर नाग से जुड़ी कुछ ख़ास बातों के बारे में।  

 

सांप से जुड़ीं रोचक जानकारी 

- हमारे देश भारत की बात करें तो यहां 300 प्रजातियों के सर्प पाए जाते हैं। जिनमे भी महज 50 प्रजाति ही जहरीली होती है। 

- सांप जब भी कोई शिकार करते हैं, तो वे उसे निगलते है न कि उसे चबाते हैं। 

- सांप की अधिकतम उम्र 25 वर्ष होती है। 

- विषैले सांपों में सबसे लंबा सांप किंग कोबरा होता है। 

- सबसे अधिक सांप ब्राजील के स्नेक आइलैंड में पाए जाते है। यह इनकी संख्या बहुत अधिक है। 

- एक अध्ययन में यह भी बताया गया कि सांपों की एक प्रजाति ऐसे भी होती है, जो कि बिना नर सांप के ही अंडे दे सकती है। 

- कुछ सांप ऐसे भी होते है, जो दो मुंह के होते हैं। ताज्जुब की बात तो यह है कि भोजन के लिए कभी-कभी दोनों मुंह आपस में लड़ भी पड़ते हैं। इतना ही नहीं इनके पास दो दिमाग भी होते हैं और वे इसके हिसाब से अपने शरीर का नियंत्रण बनाए रखते हैं।  

- ग्रास स्नेक और स्पिटिंग कोबरा की एक प्रजाति बड़ी नाटकीय भी होती है। ऐसा कहा जाता है कि जब इन्हें कोई ख़तरा दिखाई पड़ता हैं, तो ये मरने का नाटक करते हैं। इससे इनका शरीर पूर्णतः अकड़ जाता हैं और ये जबान बाहर निकालने के साथ ही पीछे वाले हिस्से से कुछ तरल पदार्थ भी छोड़ देते हैं। 

 

 

 

एक बिटकॉइन बदल सकता है आपकी जिंदगी ! ये है इसकी पूरी जानकारी

अयोध्या पहुंचे नरेंद्र मिश्र, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बैठक में करेंगे शिरकत

असम में बाढ़ बन रही लोगों की बर्बादी का कारण

Related News