हनी ट्रैप: एक महिला ने उड़ाई पुलिस कर्मी से लेकर जवानों तक की नींद, जानिए...?

जम्मू: जम्मू-कश्मीर सहित 8 राज्यों में पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और सेना को एक संदिग्ध महिला से सतर्क रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने इस महिला को पेशे से वकील कहा जा रहा है, जो जान पहचान बढ़ाकर वर्दीधारियों को हनी ट्रैप में फंसा कर लूट रही है। कुछ अफसरों और कर्मियों के ट्रांसफर में इस महिला का हाथ होने की सूचनाएं भी सामने आई हैं, इसके उपरांत पुलिस और सशस्त्र बलों को इस महिला से आगाह रहने बात कही है।

जहां इस बात का पता चला है कि यह महिला पेशे से वकील है, लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध बताई जा रही है। दिल्ली की यह महिला खुफिया एजेंसियों के रडार पर है, लेकिन अभी तक पुख्ता सबूत न मिलने के चलते उसे अब तक पकड़ा नहीं जा पाया है। वहीं यह भी बात सामने आई है कि यह महिला आईटीबीपी, जेके पुलिस, CRPF और दिल्ली पुलिस के रिटायर और इन सर्विस अफसरों से कनेक्शन बनाकर अपने कार्य करवाती है। पहले वह अफसरों को अपने प्यार के जाल में फंसा लेती है और उसके उपरांत उनसे अपने काम निकलवाती है।

खबरों की माने तो खुफिया एजेंसियों ने सेना, पुलिस, दिल्ली पुलिस, CRPF और अन्य एजेंसियों को अलर्ट भेजकर इस महिला की तस्वीर सहित अन्य ब्योरा शेयर किया है। जानकारी के अनुसार बीते  एक वर्ष में उक्त महिला वकील जम्मू कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब में घूम रही है। अब इनपुट है कि यह महिला हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में भी अपने लिंक बना रही है। वह अपने तीन मोबाइल फोन और एक लैंडलाइन के नंबर को हनी ट्रैप के लिए उपयोग कर रही है।

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हो जाए सावधान! फर्जी शॉपिंग वेबसाइट से लगाया जा रहा है करोड़ों का चूना

हैरतअंगेज! पति को फंसाने के लिए मां ने किया अपनी ही बेटी का क़त्ल, हुआ सनसनीखेज खुलासा

ASI पर युवती ने लगाया संगीन आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

Related News