होममेड क्रिसमस ट्री

क्रिसमस आने में कुछ ही दिन ही बाकी है. इसके लिए हर तरफ जोरो शोरो से तैयारियां चल रही हैं.डेकोरेशन कर रहे है और क्रिसमस ट्री की बात न हो ये हो नहीं सकता. अगर आप अपने घर में लगाने ले लिए हर साल बाजार से क्रिसमस ट्री खरीदते है तो क्यों न इस साल कुछ नया किया जाये. आज हम आपको घर पर ही प्लास्टिक से क्रिसमस ट्री बनाने का आसान तरीका बतायेगे जिससे आपके घर में पड़े चम्मच भी इस्तेमाल हो जाएंगे और क्रिएटिविटी भी निखर कर सामने आएगी.

 सामग्री 

- प्लास्टिक के चम्मच - कार्डबोर्ड (त्रिकोण आकार का) - स्प्रै पेंट - हॉट ग्लू - मोती

बनाने का तरीका

सबसे पहले गत्ते के कार्ड बोर्ड ट्री की तरह त्रिकोण में ग्लू के साथ चिपका लें. इसके बाद चम्मच के अगले हिस्से को काट लें. (डंडियों को अलग कर दें) अब अपने पसंदीदा रंग से चम्मच पर स्प्रै पेंट कर लें. रंग किए हुए चम्मच के अगले हिस्से को गते पर हॉट ग्लू की मदद से चिपकाते जाएं. इसके बाद आप इस पर डैकोरेशन के लिए मोती,लाइट,स्टार,छोटे-छोटे गिफ्ट से ट्री को चिपकाएं. इसके लिए आप प्लास्टिक के फोरक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

‘Merry Christmas’ था पहला SMS

क्रिसमस के लिए टा टा टॉवेल के नए पैटर्न

क्रिसमस की रात कुछ अद्भुत होगी बात

 

Related News