नौकरी में उन्नति से लेकर धनलाभ तक के लिए होली पर करें यह टोटके

हर साल मनाया जाने वाला होली का पर्व इस साल भी आने वाला है, हालाँकि इस बार होली पर कोरोना महामारी का काला साया नजर आ रहा है। वैसे इस साल होली का पर्व 29 मार्च को मनाया जाने वाला है। वहीँ उसके एक दिन पहले होलिका दहन होगा जो 28 मार्च को है। अब होली के पहले हम आपको बताने जा रहे हैं होली पर किये जाने वाले टोटके। आइए बताते हैं। 

1. कहा जाता है होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाने और उसकी पूजा करने से हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।

2. अगर व्यापार या नौकरी में उन्नति चाहिए तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात शिवलिंग पर चढ़ा दें।

3. कहते हैं होली पर किसी गरीब को भोजन करवाने से मनोकामना पूरी होती है।

4. कहते हैं अगर राहु के कारण परेशानी है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरना चाहिए। उसके बाद उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें। ऐसा करने से राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

5. अगर धन हानि हो रही है तो होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं।

6. कहते हैं अगर किसी ने आप पर कोई टोटका किया है तो होली की रात जहां होलिका दहन हो, उस जगह एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। उसके बाद अगले दिन उन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से वह टोटका हट जाएगा।

स्वपन दासगुप्ता ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह?

जानिए भारत में आखिर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस?

बंगाल चुनाव: पुरुलिया में गरजे सीएम योगी, बोले- जय श्री राम नारे से चिढतीं हैं 'दीदी'

Related News