2023 में कब है होली, जानिए सही तारीख और समय

नए साल की शुरुआत होने वाली है। जैसे ही नया साल शुरू होगा वैसे ही त्योहारों का मौसम शुरू हो जाएगा। जी हाँ और उन्हीं त्योहारों में से होली एक खास त्यौहार मना जाता है। जी हाँ, आप सभी जानते ही होंगे इस दिन लोग पूरे उत्साह के साथ एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर अपनी खुशी को इजहार करते है। जी दरअसल यह दिन बच्चों के लिए बहुत खास होता है। आपको पता ही होगा इस दिन लोग घर में तरह-तरह के पकवान बनाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हैं। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि (Holi Date) को मनाई जाती है। इसी के साथ वृंदावन, मथुरा जैसे जगहों पर तो होली कई दिनों तक मनाई जाती हैं। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के दिन से ही होली की शुरुआत हो जाती है। जी हाँ और हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2023 में कब है होली?

नंदी के कान में मनोकामना बोलने से पहले जान लीजिये नियम वरना नहीं होगी पूरी

हर साल की तरह साल 2023 में भी होली की डेट को लेकर लोग काफी कंफ्यूज हैं। जी दरअसल हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में होली 8 मार्च, दिन बुधवार को मनाई जाएगी।

फाल्गुन माह पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 06 मार्च 2023, सोमवार शाम 04:17 मिनट से फाल्गुन माह पूर्णिमा तिथि समापन: 07 मार्च 2023, मंगलवार शाम 06:09 मिनट पर

सुबह उठने से रात को सोने तक इन 10 मंत्रों के जाप से बदल जाएगा जीवन

होलिका दहन 2023 तारीख और समय: 07 मार्च 2023, मंगलवार, शाम 06:24 से लेकर 08:51 तक Holi 2023 Tithi: 8 मार्च, दिन बुधवार

होली 2023 की छुट्टी कब है- इस तरह 2023 में होली बुधवार के दिन मनाई जाएगी। हालांकि इसकी एक छुट्टी रहेगी। इसी के साथ हफ्ते के बीच में आने की वजह से आप दो दिन पहले या बाद में अवकाश लेकर एक लॉन्ग वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं।

होली क्यों मनाई जाती है- पौराणिक कथा के अनुसार राजा हिरणकश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद जो भगवान विष्णु के भक्त है, उसे मारने के लिए अपनी बहन को कहा था। जी हाँ और अपने भाई के कहने पर होलिका प्रहलाद को गोद में लेकर आग पर बैठ गई। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद की जान बच गई और होलिका जलकर राख हो गई। तभी से होली बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में हर साल मनाया जाने लगा।

सूर्य को देने जा रहे हैं अर्घ्य तो इन मंत्रों का करें जाप

21 नवंबर को है सोम प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और अन्य बातें

घर में तुरंत लगा लीजिये मनी प्लांट, फायदे जानकर होंगे हैरान

Related News