30 दिसंबर का इतिहास जानिए कुछ कहता है खास

इतिहास के पन्नों में वर्णित बहुत सी ऐसी बातें जो हमें हमारे जीवन के लिए कुछ सीख और उपदेश देती है. साथ ही साथ आपने यह भी देखा की जब भी हम किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेते है तो अक्सर इतिहास से सम्बंधित बहुत से ऐसे प्रश्न भी पूंछें जाते है. तो आइए हम आपको इन्हीं में कुछ - 30 दिसंबर को घटित-घटनाओं से अवगत कराते है. देश और दुनिया के इतिहास में 30 दिसंबर के दिन कई घटनाएं दर्ज हैं जिनमें ये प्रमुख हैं.

30 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1996 - ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त. 2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता. 2003 - आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता. 2006 - इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई. 2007 - स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया. 2008 - सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता.

30 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति 1944 - वेद प्रताप वैदिक - भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी हैं. 1935 - मैनुअल आरों - प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर हैं. 1923 - प्रकाशवीर शास्त्री - संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध. 1879 - रमण महर्षि - बीसवीं सदी के महान संत और समाज सेवक. 1950 - हनुमप्पा सुदर्शन- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता

30 दिसंबर को हुए निधन 1975 - दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार. 1930 - रामन् महर्षि, भारतीय संत. 1990 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार. 2009 - राजेन्द्र अवस्थी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक. 1968 - ट्रीगवी ली - प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक थे.

जानिए - इतिहास में 29 दिसंबर है कुछ खास

प्रतियोगी परीक्षाओं की करें तैयारी और पाएं सफलता

 

Related News