जनता के वोटों में हिलेरी को बढ़त

वाॅशिंगटन : यूं भले ही डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीकी राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया हो लेकिन आम जनता के वोटों में तो हिलेरी क्लिंटन ही आगे चल रही है। बताया गया है कि अमेरिका में हुये चुनाव में फिलहाल आम जनता के वोटों की गिनती का काम किया जा रहा है और इसमें हिलेरी 20 लाख से अधिक वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ट्रंप से आगे है।

अमेरिका में हुये राष्ट्रपति के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत दर्ज करा ली है और इसके बाद अब पाॅपुलर वोटों की गिनती का काम जारी हो गया है।

इन वोटों में भी ट्रंप को यह उम्मीद थी कि जिस तरह से उन्होंने चुनाव में हिलेरी को हार दी है उसी तरह आम जनता के वोटों में भी वे हिलेरी को शिकस्त दे देंगे लेकिन फिलहाल आम जनता हिलेरी के साथ है और यही कारण है कि हिलेरी अपने प्रतिद्वंदी ट्रंप से बहुत आगे निकल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका की जनता हिलेरी को दिल से चाहती है और इसका परिणाम जनता ने अपने वोटों से दे दिया है।

हिलेरी क्लिंटन ने बताई अपनी हार की वजह

Related News