यहाँ बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, ठंड से बुरा हुआ लोगों का हाल

नई दिल्ली: दिल्ली और NCR के मौसम ने बार फिर करवट ली है। तापमान में निरंतर गिरावट के बीच राजधानी में देर रात तेज हवाओं एवं आसमान में छाए बादल के बीच बूंदाबांदी देखने को मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भी राजधानी में बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा का अनुमान है।

वर्षा से दिल्ली में एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। वर्षा एवं हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज की है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 12 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। इस बीच दिल्ली को कोहरे से राहत प्राप्त हुई है तथा विजिबिलिटी सामान्य बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों को अगले 2 दिनों तक शीतलहर से राहत रहेगी। इन दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि वर्षा के पश्चात् एक बार फिर कोहरे के साथ शीतलहर की वापसी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बुधवार रात के तापमान में हल्की वृद्धि हुई है, मगर पहाड़ों की ओर से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से ठंड से राहत नहीं मिल रही है। 13 जनवरी के पश्चात् पश्चिमी विक्षोभ और ज्यादा कमजोर हो जाएगा। जिसके बाद कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर आरम्भ हो सकता है।

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के तापमान में बढ़त देखी गई थी। दिल्ली के मौसम में ये परिवर्तन ताजा पश्चिमी डिस्टर्बेंस के कारण देखने को मिल रहा है। वहीं। इस वक़्त उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई शहर ठंड की चपेट में हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बिना अलाव के बाहर बैठना कठिन है। मौसम विभाग के अनुसार, करनाल, पानीपत, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कंधाला, बिजनौर, खतौली, सकोती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ में भी हल्की वर्षा का अनुमान है।

ज़िंदा जले एक ही परिवार के 6 लोग, हुई दर्दनाक मौत

केंद्र ने लिखी राज्यों को चिट्ठी, दिए ये निर्देश

राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम मोदी करेंगे ये खास काम

Related News