ज़िंदा जले एक ही परिवार के 6 लोग, हुई दर्दनाक मौत
ज़िंदा जले एक ही परिवार के 6 लोग, हुई दर्दनाक मौत
Share:

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले में आज प्रातः एक सिलेंडर विस्फोट हो गया। इस दुर्घटना में छह व्यक्तियों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि सुबह खाना बनाते वक़्त सिलेंडर में आग लग गई थी। कमरे का गेट नहीं खुला, इसके कारण एक ही परिवार के छह व्यक्तियों की जान चली गई। 

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट में छह व्यक्तियों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र में मृतक किराए पर रहते थे। सिलेंडर में आग कैसे लगी, इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना के पश्चात् पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा इस मामले की तहकीकात में जुट गई है। 

वही इससे पहले मध्य प्रदेश के सतना में भी सिलेंडर ब्लास्ट का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया था। रविवार प्रातः एक रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद खतरनाक धमाका हुआ। इससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वही जोधपुर में बारात जाने से पहले घर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में 50 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए थे। इस घटना में अब तक 24 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। कई लोग अब भी हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। वहां शादी कार्यक्रम में खाना पकाने के चलते सिलेंडर में धमाका हुआ था।

एमवाय अस्पताल में हुआ बड़ा धमाका, आधा दर्जन लोग हुए घायल

हज को लेकर मोदी सरकार ने उठाया ये अहम कदम

इस महान पुरुष की याद में मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -