अनिल विज ने की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना

नई दिल्ली। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश आस लगाए बैठा था कि राहुल गांधी नानी के घर पहुंचेंगे और वहां से बुद्धि लेकर आऐंगे। वे यहां से खाली हाथ वापस लौट आए। मगर नानी के घर जाकर उनका दिमाग ठीक नहीं हुआ। अनिल वीज द्वारा कहा गया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले पर सवाल उठाया गया।

गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर के माध्यम से लिखा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने कश्मीर में आतंकियों हेतु जगह का निर्माण किया गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि राजनीतिक लाभ हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीडीपी से गठबंधन किया। मिली जानकारी के अनुसार अनिल विज द्वारा बयान दिया गया और इस कारण वे चर्चा में रहे। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बीते वर्ष अक्टूबर माह में यह कहा कि कांग्रेस के नेताओं को पारंपरिक गांधी टोपी लगाने के स्थान पर हेलमेट पहनना होगा।

हरियाणा में जाट आंदोलन के बाद अनिल विज के बयान से पार्टी के सामने चुनौती आ गई है। अनिल विज ने इस मामले में लगभग धमकी देते हुए कहा था कि जाट आरक्षण हिंसा में मरे हुए लोगों को मुआवजा दिया गया तो फिर उसे इस्तीफा दे दिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि अनिल विज द्वारा गौ मांस को लेकर बयान दिया गया था। इस पर जमकर हंगामा हुआ था। उनका कहना था कि जो लोग गोमांस के बिना जीवित नहीं रह सकते हैं उन्हें हरियाणा नहीं आना चाहिए। अनिल विज ने तब बयान दिया था जब राज्य में गोमांस पर रोक को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था।

गुड़गांव में जल्द ही शुरू होगा इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

समाधिस्थ रहेंगे आशुतोष महाराज, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

 

Related News