Haryana Lok Sabha Election Results: हरियाणा की 10 सीटों पर बज रहा भाजपा का डंका

पानीपत:  हरियाणा की 10 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना सुबह से जारी है ओर सुबह 10 बजे तक हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और अब तक भाजपा आगे चलती नजर आ रही है. इसी के साथ सोनीपत में भाजपा के रमेश चंद्र कौशिक ने कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ 14890 वोट की बढ़त ले रखी है और रोहतक में पहले भूपेंद्र हुड्डा आगे चल रहे थे लेकिन 2 घंटे बाद अरविंद शर्मा ने 4382 वोट की बढ़त हांसिल कर ली है. ऐसे में करनाल लोकसभा में संजय भाटिया सबसे ज्यादा 74 हजार 533 वोट से आगे हैं और अम्बाला में भाजपा के रत्नलाल कटारिया 15,758, भिवानी में धर्मवीर सिंह 51291, फरीदाबाद में कृष्णपाल गुज्जर 23783, गुड़गांव में राव इंद्रजीत 25878, हिसार में बृजेंद्र सिंह 29061, कुरुक्षेत्र में नायब सैनी 56722, सिरसा में सुनीता दुग्गल 20572 वोट से आगे निकलते जा रहे हैं.

9 बजे तक के रुझान - आपको बता दें कि 9 बजे तक अम्बाला में रत्नलाल कटारिया ने 206, भिवानी से भाजपा के धर्मबीर सिंह ने 4428, फरीदाबाद में भाजपा के कृष्ण पाल गुज्जर ने 5050, गुड़गांव में भाजपा के राव इंद्रजीत ने 2086, हिसार में भाजपा के बृजेंद्र सिंह ने 538, करनाल में भाजपा के संजय भाटिया ने 25220, सुनीता दुग्गल ने 1028 और सोनीपत में रमेश कौशिक ने 1115 वोट से बढ़त बना ली थी. इसी के साथ आप जानते होंगे कि हरियाणा में 39 स्थानों पर 90 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और यहीं पर मतगणना हो रही है.

इसी के साथ ईवीएम मशीनों की गणना के बाद हर विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केन्द्रों की वीवीपैट मशीनों की वोटर-स्लिप की गणना मैन्युअली की जाएगी और उसके बाद वोटों के मिलान उपरांत ही परिणाम घोषित कर दिए जाने वाले हैं. वहीं रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी, सिरसा और हिसार जिलों में केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों की 10 अतिरिक्त कंपनियां मिली हैं.

जीत की ओर बढ़ती जा रहीं हैं डिंपल यादव, अमेठी में हारते जा रहे राहुल

Parliament Election 2019 : राहुल गाँधी 'वायनाड़' सीट से बंपर मतों से आगे

जमुई लोकसभा सीट से लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान 10 हजार वोटों से आगे

Related News