तो क्या अरविन्द केजरीवाल से डरते हैं खट्टर ?

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावो के बाद अब सभी पार्टियों ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिये तैयारी शुरू कर दी है इसी के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चर्चा करने के लिए आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर हुई इस बैठक में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब एक बात तो साफ हो गई है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से डर लगने लगा है। वही उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा सरकार की मशीनरी और भाजपा के लोगों को लगाकर हमारे होर्डिंग-पोस्टर फाड़ने का अभियान चला रखा है। वही कई जगह हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस-प्रशासन और के जरिये भी हमारे लोगों का उत्पीड़न किया गया है। 

इससे हमारे इरादे कमजोर नहीं हुए

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हमारे कार्यकर्ताओं के इरादे कमजोर नहीं हुए हैं। जबकि होर्डिंग-पोस्टर के जरिये घर-घर तक पहुंचने के हमारे मिशन और अरविंद केजरीवाल की धुआधार रैलियों के नतीजे सामने आ रहे हैं। 

वही आप नेता ने कहा हरियाणा में लोग अरविन्द केजरीवाल के साथ बड़ी तेजी से जुड़ते जा रहे हैं। परन्तु फिर भी हमें इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि जुड़ने वाले लोग केवल समर्थक बनकर न रह जाए। उन्हें आप के सक्रिय कार्यकर्ता बनाना है। 

दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी तक पंहुचा इंटरनेट, जानिए भारत की क्या है स्थिति

निर्वाचन में लापरवाही बरतने पर 206 कर्मियों पर गिरी गाज

जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट क्यों नहीं देते मोदी : अखिलेश यादव

Related News