17 सालों में भी कम नहीं हुई हैरी पॉटर के प्रति फैंस की दीवानगी

आज के समय में शायद ही कुछ ऐसे लोग होंगे जिन्होंने कभी हैरी पॉटर का नाम नहीं सुना होगा. जब भी गोल मटोल चश्मा पहने भोले भाले किसी लड़के का जिक्र होता है तो सबसे पहले हैरी पॉटर का नाम ही जहन में आता है. हैरी पॉटर से तो दुनिया का बच्चा-बच्चा वाकिफ है. मशहूर लेखक जे. के. रोलिंग ने अपनी किताबों में हैरी पॉटर के किरदार और एक जादुई दुनिया की रचना की थी जिसे फिल्मों में तब्दील किया गया था.

इन किताबों पर बनी पहली फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन’ का वर्ल्ड प्रीमियर चार नवंबर 2001 को लंदन में हुआ था. वैसे अब तक हैरी पॉटर श्रृंखला की आठ हॉलीवुड फिल्में बन चुकी हैं जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इक्कीसवीं सदी के सबसे मशहूर उपन्यास से 21वीं सदी की सबसे मशहूर फिल्में बनाई गई हैं. आपको बता दें इन सभी फिल्मों का मुख्य किरदार हैरी पॉटर है.

फिल्म की कहानी हैरी पॉटर पर ही आधारति है जो अपने कुछ दोस्त के साथ जादू के विद्यालय में जादू सीखता हैं और कदम कदम पर हैरतअंगेज घटनाओं से उनका सामना होता है. 17 सालों में भी अब तक लोग हैरी पॉटर को उतना ही पसंद करते हैं जितना शुरुआत में करते थे.

Bachelor Party में दिखा प्रियंका का दिलकश अंदाज़, लेडी गैंग के साथ इस तरह किया एन्जॉय

हॉलीवुड लुक अपनाकर साधारण कपड़ों पर लाखों लुटा रही प्रियंका

न्यूड होकर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रही ये हसीना

Related News