म्यूजिक कंपोजर और गिटारिस्ट एहसान नूरानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

बॉलीवुड में ‘शंकर एहसान लॉय’ के ग्रुप को आज कौन नहीं जनता। इसी ग्रुप के सदस्य एहसान नूरानी का आज जन्मदिन है। एहसान का जन्म 12 अक्टूबर 1963 में हुआ था और आज वह 58 साल के हो गए है। एहसान एक फेमस म्यूजिक कंपोजर और गिटारिस्ट है। बात करें एहसान की संगीत शिक्षा के बारे में तो वह उन्होंने ‘Institute in Los Angeles’ से की थी। वहीं एहसान ने रोनी देसाई, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, कल्याणजी-आनंदजी और लुइस बैंक्स जैसे प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ भी काम किया है।

आपको बता दें कि एहसान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत डायरेक्टर मुकुल एस।आनंद की साल 1997 में फिल्म ‘दस’ से की थी। हालाँकि अचनाक ही हुए मुकुल के निधन के चलते यह फिल्म अधूरी ही रह गयी और रिलीज़ नहीं हो पाई थी। वहीं उसके बाद साल 1999 में एहसान का अल्बम रिलीज़ कर दिया गया था। यह अल्बम रिलीज होने के बाद एहसान, शंकर और लॉय के साथ जुड़ गए और तीनो मिलकर म्यूजिक कंपोज़ करने लगे। वहीं एहसान ने इन दोनों के साथ मिलकर ‘रॉकफोर्ड’ और ‘भोपाल एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मो के लिए म्यूजिक भी कंपोज़ किया था लेकिन उस वक़्त ये फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।

वहीं इसके बाद शंकर एहसान और लॉय की तिगड़ी ने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ में पहली बार साथ में काम किया और इस फिल्म के म्यूजिक ने बॉलीवुड में धमाल कर दिया। फिलहाल एहसान नूरानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

लखीमपुर पर 'कांग्रेस' का 3 घंटे का मौन व्रत निकला खोखला..., 3 मिनट भी चुप नहीं रह सके नेता

खुलकर 'कांग्रेस' के समर्थन में उतरे राकेश टिकैत, क्या सक्रीय सियासत में भी रखेंगे कदम ?

'लखीमपुर में सियासत करने वालों कभी कश्मीर भी आ जाओ..', घाटी में हिन्दुओं की हत्या पर आक्रोश

Related News