VIDEO: बंदूक की नोक पर नीतीश कुमार की 'पकड़ौआ शादी'

नालंदा: आजकल बिहार से कई चौकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब जो मामला सामने आया है वह बिहार के नालंदा जिले के मानपुर का है। जी दरअसल यहाँ से पकड़ौआ विवाह (जबरन शादी) का मामला सामने आया। वहीँ इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत धनुकी गांव निवासी नीतीश कुमार ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव के समीप ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जबरदस्ती शादी करा दी।

केवल यही नहीं बल्कि उसे रातभर बंधक बनाकर रखा गया और मारपीट भी की गई। इस मामले के बारे में पीड़ित युवक ने जानकारी देते हुए कहा वह 11 नवंबर को छठ पूजा का प्रसाद देने के लिए अपनी बहन के ससुराल सरबहदी गया था। यहाँ से जब वह घर लौट रहा था तब रास्ते में परोहा गांव के पास कुछ लोगों ने हथियार के बल पर उसे बंधक बना लिया। उसके बाद उसकी जबरदस्ती शादी करवा दी। इस मामले में उसने आगे बताया कि उसने शादी करने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

वहीँ दूसरी तरफ युवक की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस पूरे मामले को लेकर मानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि परोहा गांव निवासी संजय यादव और गन्नू यादव सहित तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हालाँकि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो पाई है।

स्विमिंग पूल से लेकर फ्रिज तक है दुनिया की सबसे लंबी कार में, जानिए 1 घंटे का किराया

'सुरक्षा वापस लेकर कंगना को अस्पताल में भर्ती करवाए', भड़के मनजिंदर सिरसा

दिल्ली वालों के लिए है खास खबर: मेट्रो और DTC बसों में सफर के लिए जारी किए जाएंगे नए नियम

Related News