मछुआरे के जाल में अचानक फंस गया विशालकाय जीव, देखकर भौंचक्के रह गए लोग...

गांधीनगर: गुजरात के सूरत जिले के अंतर्गत आने वाले डुमस गांव के लोग उस समय हैरान रह गए जब समुद्र में एक मछुआरे के जाल में 12 फीट लंबी और 300 किलो की व्हेल शार्क फंस गई. बताया जा रहा है कि मछली जाल में फंसकर जख्मी हो गई थी. जिसे वापस समुद्र में छोड़ दिया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, डुमस गांव के निकट समुद्र में प्रवीण और राजू नाम के मछुआरों ने जाल डाल रखा था.

इसी समय हाईटाइड के दौरान व्हेल शार्क मछुआरों के जाल में फंस गई. मछुआरे मछली को बोट के सहारे बाहर लेकर आए, किन्तु जब उन्हें लगा कि शार्क उनके काम की नहीं है तो उसे छोड़ने का फैसला लिया. वन विभाग के अधिकारी जितेंद्र भाई बारोट ने बताया कि उन्हें 300 किलो की व्हेल शार्क मछली जाल में फंसने की सूचना मिली. वो 12 जवानों के साथ समुद्र पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि मछली को समुद्र के किनारे रखा गया था, जहां वो जिन्दा थी. 

इसके बाद बांस-बल्लियों के सहारे व्हेल शार्क को बोट पर चढ़ाया गया और  समुद्र में 4 किमी अंदर ले जाकर छोड़ दिया गया. बताया जा रहा हाईटाइड कि वजह से अक्सर बड़ी मछलियां जाल में फंस जाती है. किन्तु यह पहला मौका है जब सूरत में 300 किलो की व्हेल शार्क जाल में फंसी हो.   

नजदीक है आवेदन की अंतिम तिथि, जानिए जरूरी योग्यता

भारतीय रिवाजों में कुछ ऐसा होता है No Diet Day

फाइनेंशियल ईयर 2018-19 के दौरान दर्ज की गई इनकम टैक्स ई-फाइलिंग में भारी गिरावट

Related News