गुजरात में दिवाली के बाद खुल जाएंगे स्कूल-कॉलेज, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

अहमदाबाद: गुजरात में कोरोना का असर धीरे धीरे कम होता नजर आ रहा है। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि दीपावली के बाद विश्वविद्यालय, कॉलेज तथा हाई स्कूल खोले जाने वाले हैं। जी दरअसल इस बारे में संकेत खुद मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दे दिया हैं। यह संकेत उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक में दिए हैं। जी दरअसल कोरोना महामारी के बाद गुजरात में भी सभी स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए थे और उसके बाद करीब 4 महीने से स्कूलों की शिक्षा ऑनलाइन ही चलाई जा रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने गांधीनगर में मंत्रिमंडल की बैठक की।

इस दौरान उन्होंने कहा विश्वविद्यालय, कॉलेज तथा हाई स्कूल खोलने की तैयारी कर लेना चाहिए। जी दरअसल बीते दिनों ही 8 सीटों पर हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मतदान किया। करीब करीब 19 लाख मतदाता इन 8 सीटों पर पंजीकृत थे जिनमें से 58 फ़ीसदी से अधिक ने मतदान किया। उपचुनाव होने के बाद कोरोना संक्रमण तथा दीपावली के बाद आने वाले संक्रमितों की संख्या का आकलन किया जाएगा और फिर स्कूल कॉलेज खोलने का फैसला ले लिया जाएगा।

ऐसी खबर हैं कि कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों को अलग-अलग पारी में 50 फ़ीसदी संख्या के साथ बुलाया जा सकता है। बाकी के सभी निर्णय दीपावली के बाद ही लिए जाएंगे। वैसे इस समय दिल्ली में कोरोना के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है और इस वजह से गुजरात सरकार इसको लेकर पूरी तरह सचेत हो चुकी है। अब अगर कोरोना का तीसरा फेज गुजरात में नजर आया तो यह विश्वविद्यालय, कॉलेज तथा हाई स्कूल को खोले जाने का फैसला बदला जा सकता है।

IPL 2020: पहला क्वालिफायर मुकाबला आज, दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी मुंबई

बिहार चुनाव में गूंजी Trump की नाकामी, नड्डा बोले- कोरोना में ट्रंप लड़खड़ा गए, लेकिन मोदी नहीं।।।

केरल स्वर्ण तस्करी केस: विशेष अदालत ने छह दिन बढ़ाई शिवशंकर की हिरासत

Related News