गूगल मोस्ट सर्च एशियन की लिस्ट में कैटरीना का नाम

Google द्वारा शीर्ष 10 सबसे अधिक खोजे जाने वाले एशियाई लोगों की सूची जारी की गई है। जी हाँ और इसमें तीसरे नंबर पर पंजाबी रैपर सिद्धू मूसेवाला हैं। हालाँकि लता मंगेशकर पांचवें नंबर पर हैं। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा क्रमश: सातवें, आठवें और नौवें नंबर पर हैं। इसी के साथ 10वें नंबर पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हैं। आपको बता दें कि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एशियन की लिस्ट में कोरियन बैंड बीटीएस फाइव पहले नंबर पर है।

'ये 1962 का भारत नहीं, मोदी जी का जमाना है', CM पेमा खांडू का आया बड़ा बयान

जी हाँ और इसी के साथ गूगल मोस्ट सर्च एशियन की लिस्ट में कोरियन बैंड बीटीएस फाइव पहले नंबर पर है। आपको बता दें कि इस बैंड के दीवाने पूरी दुनिया में हैं और इनके गाने सभी को पसंद आते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर जुंगकुक हैं। वहीं चौथे नंबर पर जिमिन और छठे नंबर पर लीजा हैं। आप सभी जानते ही होंगे साल 2022 जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में आने वाले नए साल के लिए हर कोई अपने संकल्पों की तैयारी में लगा हुआ है। इसी बीच यह नयी-नयी लिस्ट जारी हो रही है। आपको बता दें कि गूगल ने मोस्ट सर्चेड एशियन 2022 की लिस्ट जारी की है।

इस लिस्ट में सारा अली खान, दिशा पाटनी, जाह्नवी कपूर जैसी एक्ट्रेस का भी नाम है, लेकिन टॉप टेन में कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा अकेली जीवित भारतीय एक्ट्रेस हैं। आपको जानकारी हो कि आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र हाल ही में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह हाल ही में एक बेटी की मां भी बनी हैं। जी हाँ और उन्होंने इसी साल रणबीर कपूर से शादी भी की है। इसी के चलते वह बहुत सर्च की गईं।

बिलासपुर में सरेआम हुई युवक की हत्या, मची सनसनी

गणतंत्र दिवस पर भारत में दस्तक देने जा रही है 5 डोर वाली थार

सोहागपुर नरसंहार: एक ही रात में 164 पुरुषों का कत्ल, 57 महिलाओं का बलात्कार

Related News