सोने की बढ़ती कीमतों में आई अचानक गिरावट

नई दिल्ली: अगर आप सोना लेना चाहते हैं तो देर मत कीजिए जल्दी से जल्दी ज्वेलरी शॉप पर जाईए और अपने मनपसंद सोने के आभूषण ले आईए। जी हां हाल ​ही में हुई सोने के दामों में गिरावट के चलते व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है। वैश्विक रूख से सराफा बाजार में सोना 250 रूपए गिरकर 31,450 पर आ गया है वहीं चांदी के दामों में 70 रूपए की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है जिससे चांदी 38,150 पर पहुंच गई है।बाजार सूत्रों के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे के बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में गिरावट आई है।

   वहीं राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 50 रूपए मजबूत था, जिसके बाद सोने के दामों में आई गिरावट से सराफा बाजार के कारोबारियों में एक बार फिर खुशी का माहौल है। लेकिन मुख्यत: सोने के दामों में आई अचानक गिरावट​ से लोगों को राहत भी मिली है। जो लोग आभूषणों के शौकीन हैं वे अभी जाकर सोना खरीद लें। 

पिछले कुछ समय में लगातार ही सोने और चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी होती आ रही थी, जिससे व्यापारीयों के चेहरों पर मायूसी छा गई थी। लेकिन सोने के दामों में आई इस प्रकार की गिरावट से एक बार फिर सराफा बाजार गुलजार होने वाला है। आने वाले कुछ दिनों में हिन्दू त्यौहारों के मद्देनजर सराफा बाजार भी अपनी चमक बिखेरने में पीछे नहीं हटेगा और त्यौहारों को देखते हुए लोग भी सोना खरीदने के लिए उत्सुक नजर आएंगे।

 

खबरें और भी

 सुनहरे सोने की काला बाजारी : भारत में इस देश से 'ब्लैक' में आता है 'गोल्ड'

ईशा अंबानी की सगाई में एक दिन में खर्च हो रहे इतने रूपए, जानकर उड़ जाएंगे होश

आरबीआई की नई गाइडलाइन, अब दो टुकड़ों वाला नोट भी चलेगा

Related News