सुनहरे सोने की काला बाजारी : भारत में इस देश से 'ब्लैक' में आता है 'गोल्ड'
सुनहरे सोने की काला बाजारी : भारत में इस देश से 'ब्लैक' में आता है 'गोल्ड'
Share:

नई दिल्ली। 'सोना कितना सोना है' यह कहावत हम सभी ने सुनी है और आज के परिवेश में यह बिलकुल सत्य भी लगती है। खासकर भारत जैसे देश में जहाँ एक छोटी सी पूजा से लेकर बड़े-बड़े त्योहारों तक हर तरह के आयोजनों में सोने के आभूषणों का महत्त्व इसकी कीमत की तरह ही बहुत बड़ा है। इसके साथ ही हमारे देश भर की महिलाएं भी सोने से बने आभूषण ही पहनना पसंद करती है। 


भारत में सोने की स्थिति 

देश में एक छोटी सी पूजा से लेकर बड़े-बड़े त्योहारों तक हर तरफ सोने का महत्त्व होने और देश भर की महिलाओ द्वारा आभूषण के रूप में पहने जाने की वजह से देश में सोने की खपत लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही सोने के इस्तेमाल के मामले में भारत दुनिया के सबसे बड़े देशो में से एक है। इसके साथ ही भारत सोने को  आयत करने के मामले में भी दुनिया में दूसरे नम्बर पर आ गया है। लेकिन क्या आप जानते है भारत में आयत होने वाले इस सोने में से एक बड़ा हिस्सा अवैध तरीके से आता है ?

गलत थी रिटायरमेंट की खबरें, जैक मा बने बने रहेंगे अलीबाबा के चेयरमैन

 

सुनहरे सोने की काला बाजारी

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017 तक देश में सोने के आभूषणों का बाजार 75 अरब अमेरिकी डॉलर था। जो  वर्ष 2025  सौ अरब डॉलर के करीब पहुंच  सकता है। लेकिन इस सोने में से एक बड़ा हिस्सा तस्करी के जरिए के जरिये भी आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ही एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर साल तक़रीबन 150 से 200 टन तक सोना अवैध रूप से आता है। 


किस देश से कितनी तस्करी 

पिछले कुछ दशकों से भारत में तस्करी के जरिये आने वाले सोने में से अधिकतर हिस्सा दुबई और बैंकॉक से ही आता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में यह स्थिति बदली है और अब इस मामले में भारत के पडोसी देश म्यांमार ने बाजी मारते हुए  दुबई और बैंकॉक  को भी पीछे छोड़ दिया है। 

आखिर क्यों बढ़ते जा रहे है पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिये किस सरकार की कितनी हिस्सेदारी

 

म्यांमार से ही क्यों आता इतना अवैध सोना 

म्यांमार की भौगोलिक स्थिति और म्यांमार सरकार द्वारा इसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी में ढील दिए जाने की वजहों ने इस देश को भारत में सोने की  वालों की पहली पसंद बना दिया है। इसके साथ ही यह देश  भारत के साथ अपनी सीमा भी बाटता है जिस पर कई जगहों पर बेहद घने जंगल भी मौजूद है। इन जंगलों और पहाड़ियों का फायदा उठा कर यहाँ से तस्कर भारत में प्रवेश करने में  सफल हो जाते है। 


क्यों होती है समग्लिंग 

भारत में सोने की समग्लिंग की मुख्य वजह यह है कि इस देश में सोने के दाम दुनिया के अधिकतर देशो के मुकाबले काफी ज्यादा है। इसी बात का फायदा उठा कर सोने के तस्कर दुनिया के उन देशो से इसकी खरीदी करते है जहा इसके दाम बेहद कम है और फिर अवैध तरीके से भारत में इस सोने को लाकर इसे बेहद ऊंचे दामों पर बेचते है। 

 

ख़बरें और भी 

ईशा अंबानी की सगाई में एक दिन में खर्च हो रहे इतने रूपए, जानकर उड़ जाएंगे होश

ईशा अम्बानी की सगाई में दिखा सोनम और उनके पति का रोमांस

पेट्रोल पम्पों पर रोज होता है यह 'घोटाला', ऐसे बचाये अपनी जेब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -