सोने से पहले कर लें यह एक काम, माँ लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। कहते हैं जिस घर में माता लक्ष्मी रहती हैं उस घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आती है। इसी के साथ ऐसे घरों में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बना रहता है और घर में नई उर्जा बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है कि जिन घरों में महिलाओं का सम्मान होता है उस घर को माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिससें आपकों माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और आपके घर में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा।

* सोने से पहले आप अपने सोने वाले कमरे में कपूर का धुंआ करें। इस धुंए से घर की सारी नेगेटिव ऊर्जा खत्म होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। कहा जाता है ऐसा करने से परिवार के लोगों में अच्छे संबंध रहते है। 

* घर में बुजुर्गों का हम सदैव सम्मान करना चाहिए। कहा जाता है जिन घर की महिलाएं अपने माता-पिता और सास-ससुर का सम्मान करती है उनसे देवी लक्ष्मी प्रसन्न रहती है और घर में खुशी का माहौल बना रहता है।

* कहा जाता है घर की महिला को सोने से पहले घर की दक्षिण दिशा में सरसों का तेल जलाकर सोना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख और संपन्नता का आशीर्वाद मिलता है।  इसी के साथ अगर आप दीया नहीं जला सकतें तो उस दिशा में एक बल्ब जला दें।

* घर में रात के समय कभी भी बिखरा हुआ सामान ना छोड़े। कहा जाता है ऐसा करने से घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और घर में नेगेटिविटी आती है। जी दरअसल कई बार लोग बाहर से घूमकर आते है और चप्पल घर के बाहर ही छोड़ देते है। ऐसा भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं।

अगर घर में बार-बार गिरती हैं ये चीजें तो हो जाइए सावधान, है अशुभ संकेत

अगर अंगूठे पर हो ऐसा निशान तो जमकर बरसेगा पैसा

इन मन्त्रों से करें भोले बाबा को खुश, मिलेगा सौभाग्य और सुख-समृद्धि

Related News