नई दिल्ली: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र बिहार के बेगूसराय में पहली बार ड्रोन विमान उड़ाया। सिंह ने विडियो ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि पहली दफा उन्‍होंने ड्रोन विमान उड़ाया है। व‍िडियो में दिखाई दे रहा है कि केंद्रीय मंत्री बेहद कुशलतापूर्वक ड्रोन उड़ा रहे हैं। इस दौरान गिरिराज सिंह के साथ बैठे एक व्यक्ति ने मजाक किया कि केंद्रीय मंत्री बम गिराने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। ड्रोन उड़ाने का विडियो साझा करने के बाद गिरिराज सिंह ट्रोल होने लगे। मिस्‍टर सिन्‍हा नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, 'पाकिस्तान बॉर्डर पर होते तो उधर हड़कंप मच जाता।' इंदर सिंह सोलंकी ने कमेंट किया कि, 'बहुत जोरदार साहब, बस एक बार पाकिस्तान पर सचमुच का बड़ा ड्रोन बम भरकर उड़ा दो।' संदीप शंकर ने अपने कमेंट में लिखा कि, 'दादा ड्रोन उड़ाने के चक्कर में कहीं पूरे पाकिस्तान को मत उड़ा दीजिएगा।' प्रकाश राज ने कमेंट किया, 'वाह दादा। लगे हाथ दो-चार मिसाइलें दाग दो पकिस्तान में भी।' आपको बता दें कि गिरिराज सिंह शनिवार को बेगूसराय में थे। यहां पर उन्‍होंने देर शाम बेगूसराय मुख्य बाजार में जाकर राहगीरों, रिक्शा चालकों, रेड़ी ठेले वालों और अन्य लोगों से उनका हालचाल जाना। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले, बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे सावरकर, आसान नहीं था उनकी जीवनी लिखना संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- NDA की मीटिंग में शामिल नहीं होगी शिवसेना जम्मू कश्मीर में सामान्य हो रहे हालात, जल्द रिहा किए जाएंगे नज़रबंद नेता - गृह मंत्रालय