GHKKPM: एनकाउंटर में मारा जाएगा विराट, फूट-फूटकर रोएगी सई!

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में जल्द ही विराट और सई की जिंदगी में बड़ा बवाल मचने वाला है। जी दरअसल आने वाले दिनों में सई को इस बात का एहसास होगा कि वो विराट के बिना एक पल नहीं रह सकती। शो की कहानी में अब तक आपने देखा, दीवाली के जश्न के दौरान विराट मिशन पर जाने की तैयारी करता है। ये बात जानते ही सई का हाल खराब हो जाता है। इस दौरान सई विराट को जाने से रोकती है। ऐसे में विराट सई और परिवार के लोगों को समझाता है। अब जल्द ही शो में एक नया बखेड़ा खड़ा होने वाला है। जी दरअसल जल्द ही शो में आप देखेंगे कि विराट सई और परिवार के लोगों से विदाई लेगा।

विराट के जाने के बाद सई फूटफूटकर रोएगी। वहीं विराट के जाने के बाद सई को समझ आ जाएगा कि वो उससे कितना प्यार करती है। वहीं शो में दूसरी तरफ विराट अपने दोस्त सदानंद का पीछा करेगा और इस दौरान उसकी और सदानंद की हाथापाई हो जाएगी। वहीं सदानंद विराट को जंग में हराने की कोशिश करेगा। ऐसे में लड़ाई के दौरान सदानंद विराट के माथे पर गोली चला देगा। इस दौरान गोली लगते ही विराट की जान चली जाएगी। वहीं विराट की मौत की खबर सुनकर सई जोर से चिल्लाएगी और इस दौरान सई को एहसास होगा कि वो एक बुरा सपना देख रही थी। उसके नींद से जागने के बाद वह रोना शुरू कर देगी। इस बीच अश्विनि सई को संभालेगी।

इस दौरान अश्विनि सई से कहेगी कि विराट को कुछ भी नहीं होगा। आपको बता दें कि शो के आने वाले एपिसोड में विराट एनकाउंटर में सदानंद की जान ले लेगा। वहीं सदानंद के मरने के बाद उसकी पत्नी श्रुति विराट के पीछे पड़ जाएगी और श्रुति विराट और सई के रिश्ते को तोड़ने की कोशिश करेगी। हालाँकि अब यह देखना होगा कि रिश्ता टूटेगा या नहीं?

गुम है किसी के प्यार में: विदाई में फूट-फूटकर रोईं ऐश्वर्या शर्मा, वीडियो वायरल

विराट के लिए लंबा घूंघट कर मंडप में पहुंची पाखी, सामने आए शादी के वीडियो और तस्वीरें

गुम है किसी के प्यार में: विदाई में फूट-फूटकर रोईं ऐश्वर्या शर्मा, वीडियो वायरल

Related News