1. कौन से कंपनी दो सौ अरब डॉलर का मार्केट कैप हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गयी है? उत्तर : रिलायंस इंडस्ट्रीज. 2. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2020 का ख़िताब किस टीम ने जीत लिया है? उत्तर : त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR). 3. किस एक्टर एवं पूर्व सांसद को नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का प्रमुख नियुक्त किया गया है? उत्तर : परेश रावल. 4. आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक में देश 26 अंक के नुकसान के साथ किस पायदान पर पहुँच गए हैं? उत्तर : 105वें जगह पर. 5. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार वित्त साल 2020-2021 में देश की जीडीपी में कितने फीसदी की गिरावट दर्ज की जा सकती है? उत्तर : नौ फीसदी. 6. ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों की दुर्घटना या बीमारी से होने वाली मौत के कारण उनके नॉमिनी को कितने लाख रूपए का बीमा देने की घोषणा की है? उत्तर : सात लाख. 7. उत्तर प्रदेश में किन लोगों को संपत्ति में अधिकार व परिवार के मेंबर के रूप में मान्य किये गए हैं? उत्तर : थर्ड जेंडर. 8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है? उत्तर : 45,62,415 (76,271 मौतें). 9. किसके द्वारा तैयार की जा रही कोरोना वैक्सीन का एक वॉलेंटियर पर साइड इफेक्ट पड़ने के कारण रोक लगा दी है? उत्तर : कंपनी एस्ट्राजेनेका एवं ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी. 10. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद के वरिष्ठ नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया उनका नाम क्या है? उत्तर : रघुवंश प्रसाद सिंह. गोड्डा साध्वी दुष्कर्म मामला: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, महज 12 साल है उम्र मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस ने किया 15 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर बरसे जीतू पटवारी, शिवराज सरकार पर भी साधा निशाना