रितेश देशमुख ने किया प्रीति जिंटा को किस, नाराज हो गईं जेनेलिया डिसूजा

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल की लिस्ट में रितेश देशमुख और जेनेलिया शामिल है। इन दोनों को फैंस बहुत प्यार देते हैं और दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी-प्यारी फोटोज और वीडियो पोस्ट करते हैं। वैसे आजकल तो दोनों को अपने यार-दोस्तों के साथ मस्ती-मजाक करते भी देखा जाता है। उस दौरान के वीडियो दोनों आए दिन शेयर कर देते हैं जिसके चलते वह फैंस के बीच छा जाते हैं। अब इन सभी के बीच स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस प्यारे कपल का एक वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में रितेश देशमुख, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ बात करते नजर आ रहे हैं।

वहीं इस बातचीत के बीच में वह एक्ट्रेस को गले भी लगाते हैं और उनके हाथों पर किस भी करते हैं। इसी दौरान बगल में खड़ी जेनेलिया बहुत मजेदार एक्प्रेशंस देते नजर आती हैं। वैसे इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है 'रिएलिटी चैक'। यह कैप्शन ही पूरी कहानी बयां कर रहा है। वैसे इस वीडियो में आप देख सकते हैं पहले रितेश, प्रीति जिंटा को देखकर उन्हें ग्रीट कर रहे थे और उनके हाथों को चूम रहे थे। इस दौरान जेनेलिया के एक्सप्रेशंस से लगता है कि उन्हें रितेश का प्रीति से यूं मिलना पसंद नहीं आया था।

आप देख सकते हैं इस वीडियो में बाद में एक पोर्शन जो़ड़ा गया है। इस पोर्शन में जेनेलिया रितेश की घर पर क्लास लगाती नजर आ रही हैं। इस पोर्शन में जेनेलिया रितेश को पीटती दिख रही हैं और गाना बज रहा है- 'क्या किया, क्या किया, क्या?' इसमें रितेश हाथ जोड़कर बोलते दिख रहे हैं- 'तेरा नाम लिया, तुझे याद किया।' वैसे आपको बता दें कि यह वीडियो 2019 में हुए एक अवॉर्ड शो का है जो इस समय लोगों को बड़ा मजेदार लग रहा है।

शादी के 5 दिन बाद ही बुआ के लड़के के साथ भाग गई दुल्हन, पति पहुंचा थाने

अब 24 सप्ताह तक गर्भपात करवा सकेंगी महिलाएं, संसद में विधेयक पारित

जानिए क्या है अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के पीछे का इतिहास?

Related News