अपने कुत्ते को मसाज भी देती है राम कपूर की पत्नी गौतमी

टीवी के जाने माने अभिनेता राम कपूर लॉकडाउन के बाद से ही अपनी वाइफ, बेटे और कुत्ते स्टार्डी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। राम हमेशा से ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुत्ते की अजीबो-गरीब तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने परेशान होते हुए एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें उनकी वाइफ गौतमी कुत्ते को कोकोनट ऑइल मसाज दे रही हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इंस्टाग्राम अकाउंट से राम ने स्टार्डी और गौतमी का क्यूट वीडियो शेयर किया है। वहीं जिसमें गौतमी कोकोनट ऑइल से स्टार्डी की मसाज कर रही हैं। वीडियो में राम कह रहे हैं, इस कुत्ते को ऑइस मसाज मिल रही है, ये डिस्गस्टिंग (घिनौना) है, क्या इसके बाद मुझे भी मसाज मिल सकती है। वहीं इसके कैप्शन में राम ने लिखा, इस मूर्ख के लिए कोकोनट ऑइल मसाज।

इसके साथ ही राम कपूर की इंस्टा वॉल देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कुत्ते को ज्यादा प्यार मिलता देख काफी परेशान हैं| इसके  साथ ही गौतमी अपने कुत्ते को इंसानो की तरह ही ट्रीट करती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने कुछ वीडियोज शेयर किए हैं जिनमें कभी गौतमी स्टार्डी को हाथों से खाना खिला रही हैं तो कभी उन्हें योगा करवा रही हैं। दोनों की क्यूट वीडियोज को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिलता है।

 

 

एकता कपूर ने शेयर की यह वीडियो

'कायरा' की केमिस्ट्री मिस कर रहे है फैंस, देखिये तस्वीरें

जन्मदिन पर सरप्राइज देने वाली है शिवांगी जोशी

Related News