बी प्राक के नए गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आए गौहर और जैद

टीवी शो बिग बॉस में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस गौहर खान अपने डांस के लिए मशहूर हैं। वह दमदार डांस कर सभी को दीवाना कर देती हैं। आप जानते ही होंगे उनके पति जैद भी पेशे से कोरियोग्राफर हैं। इसी के साथ यह कपल अक्सर अपने डांस के शानदार वीडियो शेयर करता रहता है। अब इस कपल का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों बी प्राक के नए गाने पर रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के फैंस को उनका यह गाना काफी पसंद आ रहा है।

 

इस गाने में दोनों के हावभाव कमाल के नजर आ रहे हैं जो आप देख सकते हैं। जी दरसल मशहूर सिंगर बी प्राक का नया गाना 'मजा' रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस समय हर कोई इस गाने को अपनी तरह से इंजॉय कर रहा है इसी लिस्ट में गौहर और जैद भी शामिल हो गए हैं। दोनों ने डांस कर इस गाने को और अधिक बेहतरीन बना दिया है। वैसे इस गाने में दोनों रोमांटिक डांस कर रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों के इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। काम के बारे में बात करें तो खबरें हैं यह कपल जल्द ही डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' में दिखाई देने वाला है।

इस शो के मेकर्स की गौहर खान और जैद दरबार से बात चल रही है। वैसे अब तक पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों आने वाले हैं या नहीं। वैसे अगर यह जोड़ी शो में शामिल होती है, तो यकीनन शो को एक शानदार जोड़ी का साथ मिलेगा और शो सभी को पसंद आएगा।

बिकिनी पहनकर मौनी रॉय ने दिखाया अपना ग्लैमरस अवतार

ट्रोलर्स पर भड़कीं अंकिता लोखंडे, कहा- 'गालियां भी नहीं देती हूं'

कश्मीर में जमकर रोमांस कर रहे हैं जैस्मिन और अली, सामने आईं तस्वीरें

Related News