PM मोदी से राष्ट्रपति मुर्मू तक इन दिग्गज नेताओं ने अनोखे अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली: देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। आज घरों में महालक्ष्मी, गणेश एवं कुबेर की पूजा होगी। त्योहार को लेकर हर ओर उत्साह का माहौल है। हर कोई एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहा है। बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में दर्शनों के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर सभी पार्टियों के नेताओं की ओर से भी देशवासियों को बधाई संदेश दिए जा रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और दिवाली की बधाइयाँ दीं। उन्होंने लिखा- दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा- यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आप सब परिवार और दोस्तों के साथ शानदार दिवाली मनाएंगे।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया और लिखा- दिवाली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली!

एक साथ मामा-भांजे की हुई दर्दनाक मौत

दिवाली पर महंगाई की मार, अब ये चीज हुई महंगी

तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवात का खतरा, बंगाल के इन 7 जिलों में मच सकती है तबाही

Related News