बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स तक ने दी रणबीर-आलिया को शादी की बधाई

बॉलीवुड में अपने अंदाज के लिए मशहूर होने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से चर्च बनी हुई थी और अब आज यह कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। आप सभी को बता दें कि अब सेलेब्स भी अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। जी हां, इसी के चलते अब सेलेब्स भी जमकर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को उनकी नई लाइफ के लिए बधाई दे रहे हैं। हाल ही में इस लिस्ट में कई नाम शामिल हुए हैं जो टीवी से लेकर इंडस्ट्री के बड़े सितारों तक के हैं।

अमिताभ बच्चन ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को उनके नए सफर के लिए जमकर बधाइयां दी हैं। जी दरअसल ब्रह्मास्त्र के नए गाने की क्लिप शेयर करते हुए अमिताभ लिखते हैं- 'हमारी ईशा और शिव को शुभकामनाएं। क्योंकि आने वाले दिनों में वे अपने जीवन का खास सफर शुरू करने जा रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के साथ जश्न मनाते हैं।' वहीं उनके अलावा जाने माने फिल्म मेकर और ब्रह्मास्त्र के प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी आलिया और रणबीर को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आप देख सकते हैं करण ने एक पोस्ट कर लिखा है- 'प्यार एक रोशनी है जो एक दूसरे की जिंदगी को रौशन कर देती है। नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं। आलिया रणबीर'

इसी के साथ ब्रह्मास्त्र फिल्म के डायरेक्टर आर्यन मुखर्जी ने भी आलिया और रणबीर को उनके नए सफर के लिए बधाई दी है। आप देख सकते हैं आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने की क्लिप शेयर की और दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक उनके पति अभिनव शुक्ला, मौनी रॉय और खासकर संजय दत्त ने भी खास अंदाज में दोनों को विश किया है।

आज बारात लेकर दुल्हन आलिया को लेने जाएंगे रणबीर, 2 बजे है शादी

सामने आए रणबीर-आलिया के मेहँदी के फोटोज, देखते रह जाएंगे आप

रणबीर-आलिया की शादी से पहले अमिताभ ने दी बधाई, लिखा खास नोट

Related News