कपिल शर्मा शो के लिए अब इस स्टार ने धरा महिला का रूप, प्रोमो देखकर झूमे फैंस

जल्द ही द कपिल शर्मा शो की शुरुआत होने जा रही है। कॉमेडियन कपिल शर्मा संग कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए 5 नए स्टार्स की एंट्री हुई है। इन पांच नए कॉमेडियंस में सबसे अधिक हाईलाइट हो रही है कप्पू शर्मा की सास। जी हां, सीजन 4 में सभी के पसंदीदा कप्पू शर्मा की शादी हो गई है। अब वे बिंदू मतलब सुमोना चक्रवर्ती के पति बन चुके हैं। वो बात अलग है कपिल शर्मा ने अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी को पहचानने से इंकार कर दिया है। 

कपिल की पत्नी के साथ उनके सास-ससुर और साले साहब की भी शो में एंट्री हो हुई है। कपिल की सास का किरदार मिला है जाने माने स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव दुबे को। पेशे से गौरव दुबे अभिनेता, स्क्रीनराइटर तथा स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। वे कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रहे हैं। वे अपनी बेहतरीन मिमिक्री के लिए लोकप्रिय हैं। क्योंकि गौरव दुबे सास के किरदार में हैं तो इसके लिए उन्हें फीमेल गेटअप लेना पड़ा। उनके किरदार का नाम रूपमती है। 

वही सामने आए प्रोमो में अभिनेता को कलरफुल साड़ी, सिंदूर, मंगलसूत्र, चूड़ी, बड़ी बिंदी एवं लिपस्टिक में देखकर आप भी उन्हें एक बार को नहीं पहचान पाएंगे। गौरव दुबे अपने अभिनय से इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं। उनका टशन भी कमाल है। अब शो शुरू होने के बाद ही मालूम पड़ेगा कि उनका ये किरदार कितना हिट साबित होता है। द कपिल शर्मा शो में इससे पहले जिस भी अभिनेता ने फीमेल किरदार निभाया है, वो हिट रहा है। इस फेहरिस्त में सुनील ग्रोवर, अली असगर, कृष्णा अभिषेक, काकू शारदा का नाम सम्मिलित हैं।

निया शर्मा ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखकर छूटे फैंस के पसीने

शहनाज गिल ने जताई इस एक्टर संग काम करने की इच्छा, जानिए क्या कहा?

इंगेजमेंट से एक दिन पहले बिगड़ा इस एक्ट्रेस का चेहरा, देखकर चौंके फैंस

Related News