'पैरों की बीमारी ने विकास खन्ना को बना दिया दुनिया का सबसे बड़ा शेफ', जानिए किस्सा

इन दिनों मशहूर शेफ विकास खन्ना ख़बरों में बने हुए है। विकास खन्ना दुनिया के सबसे हैंडसम और मशहूर शेफ की गिनती में शुमार हैं। विकास खन्ना अब शीघ्र ही कुकिंग रियलिटी शो मास्टर शेफ इंडिया को जज करते नजर आयेंगे। शेफ विकास खन्ना अपने रियलिटी शो मास्टर शेफ को लेकर ख़बरों में बने हुए हैं। हाल ही में वो कौन बनेग करोड़पति शो में भी हॉट सीट पर बैठे दिखाई दिए थे। इसी बीच अब विकास खन्ना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्षों के बारे में चर्चा की है। 

वही कम लोगों को पता है कि विकास खन्‍ना जब पैदा हुए तो वे विकलांग थे। उनके पैरों की बनावट ठीक नहीं थी। यही करण है कि वो घंटो मां-दादी के साथ किचन में बैठे रहते थे। यहीं से उनमें कुकिंग करने का जूनून जागा। अनुपम खेर संग चर्चा करते हुए विकास खन्ना ने बताया था कि बचपन में उनके पैरों में परेशानी थी। वो दूसरे बच्चों की भांति ना दौड़ पाते थे तथा ना ही सही से चल पाते थे। विकास की इस हालत का कई लोग मजाक उड़ाते थे, जिसपर उनकी मां हमेशा बोलती थीं- मेरा बेटा दौड़ नहीं सकता, क्योंकि वो उड़ने के लिए पैदा हुआ है। मां की इस बात को विकास ने अपने भीतर उतार लिया था तथा उन्होंने तमाम परेशानियों के बाद भी सफलता की उड़ान भरकर अपनी मां को गर्व महसूस कराया। 

विकास ने बताया कि वो दूसरे बच्चों की भांति दौड़-भाग नहीं सकते थे। इसलिए उन्होंने 15-16 वर्ष की आयु में ही बिजनेस करने की योजना बनाई। विकास ने बताया कि उनके घर के पीछे एक पार्लर था, जिसमें उन्होंने किटी पार्टी क्लब खोल लिया। विकास ने कहा कि उन्हें छोले-भटूरे बनाने आते थे। कुल्चे भी बना लेते थे। इस प्रकार उन्होंने बचपन में ही बिजनेस आरम्भ कर दिया। लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए। अपने एक इंटरव्यू में विकास ने ये भी बताया था कि एक बार किटी पार्टी के चलते लाइट चली ग ई थी। तब वो छत पर जनरेटर चलाने गए तो उनकी मां तेज बारिश में पहले से ही स्विच पकड़े खड़ी थीं। ये देखकर वो चौंक गए थे। 

'अंबानी के हाथों में NDTV ठीक था, अडानी के पास जाते ही...', रवीश कुमार ने दिया बरखा के ट्वीट का जवाब

इस एक्टर को याद आई तेजस्वी प्रकाश, देखते ही खोल जाएगा करण कुंद्रा का खून

करण कुंद्रा को फ़ोन करके तेजस्वी प्रकाश ने कर दी ऐसी हरकत, वायरल हुआ VIDEO

Related News