'पहले देश को बांटा, अब देश की संपत्ति बांटने की बात कर रहे..', कांग्रेस के चुनावी वादे पर भड़के सीएम योगी

लखनऊ: इस लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने 370 सीटों के लक्ष्य को हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। एक ओर जहां वो अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रख रही है और पीएम मोदी की नीतियों का बखान कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की गलतियां और नीतियां भी उजागर कर रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को उत्तर प्रदेश में भाजपा की रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी को जमकर आड़े हाथों लिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ भाजपा और NDA है और दूसरी तरफ तुष्टिकरण की राजनीति करने वाला कांग्रेस-सपा का INDI गठबंधन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 1947 में देश का बंटवारा कराया। इन लोगों ने पहले देश को बांटा और अब कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कह रही है कि भारत में संपत्ति का सर्वे करवाएंगे और उसका बंटवारा करेंगे। सीएम ने कहा कि यदि आपके बाप-दादा ने 4 कमरों का घर बनाया है, तो आप 2 कमरो में रहोगे और 2 कमरे कांग्रेस और सपा के कब्जे में चले जाएंगे। बता दें कि, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में देश की संपत्ति का सर्वे करने की बात कही है, वहीं राहुल गांधी ने भी कई बार चुनावी रैलियों में कहा है कि, पार्टी देश की संपत्ति का मूल्यांकन करने के बाद इसका फिर से बंटवारा करेगी। 

इसी को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये लोग आज आपकी संपत्ति का बंटवारा करने की साजिश कर रहे हैं। पहले भी इन्होंने कहा था कि SC/ST और OBC का 6 फीसद आरक्षण काट करके मुसलमानों को दे दिया जाए। कांग्रेस ने जस्टिस रंगनाथ कमेटी इसलिए घठित की थी, ताकि बैकडोर से डकैती से डाली जा सके। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता से पुछा कि कसाइयों को गौ माता का कत्ल करने का अधिकार दोगे क्या ?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि INDI गठबंधन में शामिल दलों ने भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में आतंकवदियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। इन लोगों ने पहले देश को बांटा और अब जनता की सम्पति बांटने की बात कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि संपत्ति का सर्वे करवा करके INDI गठबंधन वाले उसपर विरासत टैक्स लगवा देंगे। तीन तलाक का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि वो पर्सनल कानून को वापस लागू कर देंगे, यानी पीएम मोदी ने जो तीन तलाक बंद कर दिया है, उससे वो लोग फिर से लागू कर देंगे। 

कई सिख बंधुओं ने थामा भाजपा का दामन, नड्डा बोले- ये हमारे लिए गर्व का क्षण, इस समुदाय ने अतुलनीय बलिदान दिया

'पूरे देश से आवाज़ आ रही कि मैं राजनीति में उतरूं, चुनाव लड़ूँ..', रॉबर्ट वाड्रा ने फिर 'अमेठी' को लेकर कही बड़ी बात

'जो लोग मतपेटियां लूटा करते थे, आज वही EVM को दोष दे रहे..', विपक्ष पर सीएम योगी ने साधा निशाना

Related News